Hapur News : जब पुलिसकर्मियों की अटकी साँसे : इन्तजार मलिक की रिपोर्ट



*जब पुलिकर्मियों की अटकी सांसे*

 *एसपी दीपक भूकर ने खुद बाइक से भ्रमण कर, लिया जनपद की सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा*
     
हापुड़। जनपद में शान्ति एवं कानून-व्यवस्था के साथ ही यातायात व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए गुरुवार को खुद पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना हापुड़ नगर क्षेत्र में बाइक से भ्रमण कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश-दिए गए।
         बताते चले कि वर्ष 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती द्वारा हापुड़ की पहचान को पंचशील नगर के रूप में जिले में बदल दिया था। लेकिन हापुड सहित कई शहरों को जिला बनाने के बाद भी मायावती को अपनी मुख्यमंत्री की कुर्सी से हाथ धोना पड़ा और अगले मुख्यमंत्री बने अखिलेश यादव। जिन्होंने पंचसील नगर का नाम हटाकर फिर से हापुड़ कर दिया।
       कहने को तो तब से कई तेजतर्रार पुलिस अधिकारी हापुड़ जनपद को मिले। लेकिन वर्तमान एसपी दीपक भूकर जैसे ही शायद अभी तक कोई अधिकारी यहां आये हो। जब से दीपक ने अपना दीपक हापुड़ जनपद में जलाया है। तब से प्रत्येक पुलिस कर्मियों की हालत खराब हो गई है।
अगर जनता की माने तो एसपी के कार्यों को काफी सराहा जा रहा है।

*हापुड़ से इन्तज़ार मलिक की एक रिपोर्ट*।

TAAZA BULLETIN विशेष

श्री हनुमान जी की आरती ।

  श्री हनुमान जी की आरती आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की॥ जाके बल से गिरिवर कांपे। रोग दोष जाके निकट न झांके॥ अंजनि पुत्र म...