हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी भाजपा ग्रामीण विकास मोर्चा : लोकेश यादव

 


हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी भाजपा ग्रामीण विकास मोर्चा भाजपा के जिला अध्यक्ष लोकेश यादव ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक..


आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भाजपा ग्रामीण मोर्चा नॉएडा महानगर द्वारा पार्टी के आने वाले आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई ।जिसमें पार्टी द्वारा आने वाले कार्यक्रम जेसे हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा ओर प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर कार्यक्रम की योजनाओं को लेकर आज भाजपा ग्रामीण मोर्चा नॉएडा महानगर भाजपा कार्यालय पर बैठक संपन्न हुई!बेठक की अध्यक्षता भाजपा ग्रामीण मोर्चा के प्रभारी श्रीमान भूपेश चौधरी जी ने की जिसमें भाजपा नॉएडा महानगर ज़िला मंत्री श्री रवी यादव जी,भाजपा ग्रामीण मोर्चा श्री लोकेश यादव जी मुख्यरूप से उपस्थित रहे।इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मोर्चा के अजय प्रधान जी ,कुलदीप अवाना जी ,सोनू राणा जी ,नीरज यादव जी ,सोनू पंडित जी बॉबी त्यागी, केशव पंडित,राजकुमार शर्मा, संजय शर्मा जी ,पप्पू प्रधान,आनंद प्रकाश,गौरव शर्मा,सुमित आहूजा,विकास शर्मा, कश्यप जी एवं अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता मोजूद रहे ।


मृतक के परिजनों से वार्ता करते SSP गाजियाबाद | पंकज शर्मा की रिपोर्ट


 

गाजियाबाद ।

 04:00 बजे सुबह थाना निवाडी क्षेत्रान्तर्गत,अबूपूर में हुई हत्या की घटना के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,गाजियाबाद श्री मुनिराज जी. द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतक के परिजनो से वार्ता कर घटना की जानकारी की गई व थाना प्रभारी निवाडी को अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया हैं।

क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े 3 शातिर लुटेरे | पंकज शर्मा की रिपोर्ट

 


क्राईम ब्रान्च जनपद गाजियाबाद व थाना साहिबाबाद पुलिस द्वारा द्वारा 03 अन्तर्राज्यीय शातिर लुटरे, लूट के 06 मोबाइल मय चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार,गिरफ्तार अभियुक्त लईक पर दर्ज है लूट व चोरी के 29 अभियोग।





भगवान के मंदिर से चोरी | रिपोर्ट : पंकज शर्मा

 


नोएडा |

इन्हें कहीं चोरी करने का मौका नही मिला तो भगवान के मंदिर के दान पात्र से पैसे की चोरी करने लगे आपको बता दूं कि थाना दादरी पुलिस  को मंदिर के दानपात्र से पैसे चोरी करने वालों के विरुद्ध शिकायत प्राप्त हुई थी जिस पर कार्यवाही करते हुए कई दिनों बाद दो व्यक्ति गिरफ्त में आये हैं इनके कब्जे से मंदिर से चोरी किए गए कुछ नगद रुपए व दो अवैध चाकू बरामद किए गए हैं


बांके बिहारी जी की शरण में पहुंची बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी





शुभम शर्मा की रिपोर्ट

वृंदावन।  धर्म नगरी वृंदावन में शुक्रवार को बॉलीवुड की अदाकारा शिल्पा शेट्टी पहुंची।

यहां उन्होंने सुप्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन एवं पूजा अर्चना की। मंदिर के सेवायत ने उन्हें प्रसादी भेंट की। आध्यात्मिक रंग में सराबोर  शिल्पा शेट्टी जब बांके बिहारी मंदिर दर्शन के लिए पहुंची तो लोगों ने उन्हें पहचान लिया और शिल्पा शेट्टी को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिल्पा शेट्टी ठाकुर बांके बिहारी को एक नजर निहारती रही। शिल्पा शेट्टी ने ठाकुर जी की पूजा अर्चना की और प्रसाद चढ़ाया। कड़ी सुरक्षा के बीच शिल्पा शेट्टी ने दर्शन किए। बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी का आध्यात्मिक प्रेम किसी से छुपा नहीं है। वह योग को भी अक्सर बढ़ावा देती नजर आती हैं। शिल्पा शेट्टी का बांके बिहारी मंदिर पहुंचना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

3 महिलाओं के कारनामे पलक झपकते ही गला साफ


 

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री कैलाश चौधरी को नोवरा राष्ट्रीय सम्मान


 

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री कैलाश चौधरी को नोवरा राष्ट्रीय सम्मान  

सरकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में संस्था का माँगा साथ 


दिल्ली - नॉएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन द्वारा केंद्रीय कृषि  एवं किसान राजयमंत्री  , भारत सरकार से मुलाकात की , इस दौरान संस्था ने उन्हें नोवरा राष्ट्रिय सम्मान अलंकृत किया , श्री कैलाश चौधरी   बाडमेड से सांसद हैं , संस्था के अध्यक्ष श्री रंजन तोमर ने कहा की कृषि के क्षेत्र में  कई  बड़े निर्णय किसानों के हित में लिए गए हैं , जिनमें प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना , प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना , किसान साइल कार्ड योजना , मत्स्य सम्पदा योजना , , प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना आदि शामिल हैं , इसके अलावा सरकार द्वारा लाये गए तीनो कृषि बिल भी किसानों के हित में ही थे लेकिन किन्ही कारणों से सरकार विपक्षी पार्टियों को और खिलाफत कर रहे किसानों को उसके फायदे समझा नहीं पाई।  

 उपाध्यक्ष श्री अजय चौहान और महासचिव श्री पुनीत राणा ने मंत्री श्री  कैलाश चौधरी जी को नॉएडा आने को आमंत्रित किया  और यहाँ के किसानों की समस्याओं को समझने और उनके निस्तारण की बात कही , उन्होंने साझा किया की कैसे  किसानों की भूमि अर्जन्सी क्लॉज़ लगाकर अधिग्रहित कर ली गई और कैसे अभी भी यहाँ के किसानों की समस्याएं सुलझी नहीं हैं।  

मंत्रीजी ने माँगा जनता और संस्था का साथ 

 श्री कैलाश  चौधरी  ने सरकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में संस्था का साथ माँगा और कहा की सरकार की बड़ी योजनाएं आम किसानों तक नहीं पहुंच पाती , ऐसे में संस्था द्वारा ग्रामीणों एवं किसानों तक सरकारी योजनाओं जैसे किसान उत्पादन संगठन जैसी योजनाओं से आम किसानों की शक्ति और आय दोनों बढ़ेंगी , जिसमें सरकार किसानों का साथ भी देगी , इस दौरान श्री मनीष राणा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

गजब की धोखाधड़ी - विश्वासघात


 

ग्राहक बनकर ज्वेलर्स को लूटा



 

jeevansathi.com पर savdhaan india, हुआ बड़ा खुलासा

 


jeevansathi.com पर savdhaan india, हुआ बड़ा खुलासा 



Classroom में छात्र से हाथ दबवाते हुए Teacher का Viral Video



 

jeevansathi.com पर savdhaan india  | हुआ बड़ा खुलासा | jeevansaathi.com | savdhaan india









इतनी देश की इकोनॉमी नहीं जितना हिंदुओं ने कावड़ यात्रा में लगा दिया

 


नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्मी ने पुलिस बल पर की पत्थरबाजी

 


                                 Video Link ...

नोएडा ।

नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त ने पुलिस बल पर की पत्थरबाजी आपको बता दूं कि नोएडा की थाना सेक्टर 24 पुलिस को नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना प्राप्त हुई थी इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए f.i.r. पंजीकृत किया गया एवं अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया अभियुक्तों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लाया गया मेडिकल परीक्षण होने के पश्चात अभी तक वापसी ले जाते समय अभियुक्त द्वारा फरार होने की कोशिश की गई जिसमें उसके द्वारा पुलिस बल पर पत्थर आदि से हमला किया गया जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस बल द्वारा अभियुक्त के पैर में गोली दाग दी गई जिससे वह घायल हो गया और पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया

TAAZA BULLETIN विशेष

श्री हनुमान जी की आरती ।

  श्री हनुमान जी की आरती आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की॥ जाके बल से गिरिवर कांपे। रोग दोष जाके निकट न झांके॥ अंजनि पुत्र म...