Showing posts with label Meerut News. Show all posts
Showing posts with label Meerut News. Show all posts

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री कैलाश चौधरी को नोवरा राष्ट्रीय सम्मान


 

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री कैलाश चौधरी को नोवरा राष्ट्रीय सम्मान  

सरकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में संस्था का माँगा साथ 


दिल्ली - नॉएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन द्वारा केंद्रीय कृषि  एवं किसान राजयमंत्री  , भारत सरकार से मुलाकात की , इस दौरान संस्था ने उन्हें नोवरा राष्ट्रिय सम्मान अलंकृत किया , श्री कैलाश चौधरी   बाडमेड से सांसद हैं , संस्था के अध्यक्ष श्री रंजन तोमर ने कहा की कृषि के क्षेत्र में  कई  बड़े निर्णय किसानों के हित में लिए गए हैं , जिनमें प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना , प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना , किसान साइल कार्ड योजना , मत्स्य सम्पदा योजना , , प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना आदि शामिल हैं , इसके अलावा सरकार द्वारा लाये गए तीनो कृषि बिल भी किसानों के हित में ही थे लेकिन किन्ही कारणों से सरकार विपक्षी पार्टियों को और खिलाफत कर रहे किसानों को उसके फायदे समझा नहीं पाई।  

 उपाध्यक्ष श्री अजय चौहान और महासचिव श्री पुनीत राणा ने मंत्री श्री  कैलाश चौधरी जी को नॉएडा आने को आमंत्रित किया  और यहाँ के किसानों की समस्याओं को समझने और उनके निस्तारण की बात कही , उन्होंने साझा किया की कैसे  किसानों की भूमि अर्जन्सी क्लॉज़ लगाकर अधिग्रहित कर ली गई और कैसे अभी भी यहाँ के किसानों की समस्याएं सुलझी नहीं हैं।  

मंत्रीजी ने माँगा जनता और संस्था का साथ 

 श्री कैलाश  चौधरी  ने सरकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में संस्था का साथ माँगा और कहा की सरकार की बड़ी योजनाएं आम किसानों तक नहीं पहुंच पाती , ऐसे में संस्था द्वारा ग्रामीणों एवं किसानों तक सरकारी योजनाओं जैसे किसान उत्पादन संगठन जैसी योजनाओं से आम किसानों की शक्ति और आय दोनों बढ़ेंगी , जिसमें सरकार किसानों का साथ भी देगी , इस दौरान श्री मनीष राणा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्मी ने पुलिस बल पर की पत्थरबाजी

 


                                 Video Link ...

नोएडा ।

नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त ने पुलिस बल पर की पत्थरबाजी आपको बता दूं कि नोएडा की थाना सेक्टर 24 पुलिस को नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना प्राप्त हुई थी इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए f.i.r. पंजीकृत किया गया एवं अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया अभियुक्तों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लाया गया मेडिकल परीक्षण होने के पश्चात अभी तक वापसी ले जाते समय अभियुक्त द्वारा फरार होने की कोशिश की गई जिसमें उसके द्वारा पुलिस बल पर पत्थर आदि से हमला किया गया जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस बल द्वारा अभियुक्त के पैर में गोली दाग दी गई जिससे वह घायल हो गया और पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया

पार्किंग में गाड़ी खड़ी करना पड़ा भारी

 

                                Video link ....


पार्किंग बॉय के भरोसे गाड़ी छोड़ने वालों के लिए खबर


पार्किंग में यदि आप अपनी गाड़ी पार्किंग बॉय के भरोसे छोड़कर जा रहे हैं तो हो जाएं सावधान कहीं ऐसा न हो गाड़ी की में पड़े कीमती सामान से हाथ धो बैठें क्योंकि ऐसा ही एक चौकाने वाला मामला नोएडा की सिक्योरिटी से लैस dlf मॉल की पार्किंग में देखने को मिला है जहां खड़ी गाड़ी की दिग्गी खोलकर 2 बैग चोरी कर लिए गए जिसमे 1 लैपटॉप , 1 थिंक पैड 'व' 1 लाख 10 हजार रुपये थे । हालांकि नोएडा की शक्तिमान पुलिस ने चोर को पकड़ लिया है चोर ने पूछने पर बताया कि जैसे ही उसके पास इतनी रकम आयी सबसे पहले उसने वीवो का लेटेस्ट मॉडल का फ़ोन फेसबुक पर रील बनाने के लिए खरीदा 'व' 60 हजार रुपये उसने अपनी पत्नी को दे दिए । ऐसी ही खबरों के माध्यम से हम आपको सावधान करते रहते हैं जिससे आप सतर्क रह सकें  मिलते हैं फिर एक नई खबर के साथ तब तक के लिए नमस्कार ।

सत्यम शर्मा के प्रयास से मुक्त हुई लव जिहाद में फंसी..


                                 Video Link....


रात 10:00 बजे लव जिहाद के मामले की सूचना मिली तभी तुरंत टीम को लेकर ट्रेन में चेक कर करके लड़की को प्राप्त करा और लड़की को सुरक्षित पकड़ कर आरपीएफ की सहायता से उसको उसके घर पहुंचाने का कार्य किया सत्यम शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के कार्य पर हमारे प्रशासन को और हमारे हिंदू धर्म के मां-बाप को बहुत ही ध्यान देकर अपने बच्चों को धर्म की रक्षा और धर्म की रीति रिवाज बताकर चलना चाहिए |

हरिवंश महाप्रभु ने रस भक्ति को ब्रजभाषा का उपास्य बनाया: नवनीत प्रिय दास महाराज



शुभम शर्मा की रिपोर्ट ।

वृन्दावन। गोविंद घाट स्थित अखिल भारतीय निर्मोही बड़ा अखाड़ा रास मंडल पर पंच दिवसीय श्रीमद्भक्तमाल कथा का आयोजन अग्रवाल गोटा परिवार के द्वारा महंत लाड़िली शरण महाराज के पावन सानिध्य में अत्यंत श्रद्धा व धूमधाम के साथ आयोजित किया जा रहा है। प्रख्यात भक्तमाल कथा प्रवक्ता नवनीत प्रिय दास महाराज के द्वारा भक्तों व श्रद्धालुओं को श्रीमद्भक्तमाल कथा के अन्तर्गत प्रथम दिवस पर श्री राधावल्लभ सम्प्रदाय के प्रवर्तक हरिवंश महाप्रभु के जीवन चरित्र का श्रवण कराया गया।उन्होंने कहा कि हरिवंश महाप्रभु श्याम सुंदर की वंशी के अवतार एवं राधा चरणों की प्रधानता वाली मधुर रसोपासना के आविर्भावक थे। उन्होंने उपासना,भक्ति , काव्य और संगीत आदि के क्षेत्र में क्रांतिकारी मोड़ दिए।उनका जन्म मथुरा के बाद ग्राम में वट वृक्ष के नीचे हुआ था। 

कथा व्यास नवनीत प्रिय दास महाराज ने कहा कि हरिवंश महाप्रभु को राधा रानी ने स्वयं अपने दर्शन देकर और अपनी निकुंजोपासना का मंत्र दान देकर शिष्यत्व प्रदान किया था। साथ ही उन्होंने इनको "हित" की उपाधि प्रदान की। अतः हरिवंश महाप्रभु राधारानी को अपना इष्ट व गुरु दोनों ही मानते थे।हरिवंश महाप्रभु ने संवत् 1591 में श्रीधाम वृन्दावन आकर यहां के परिक्रमा मार्ग स्थित मदन टेर पर सर्वप्रथम ठाकुर राधावल्लभ लाल को प्रतिष्ठित किया।

श्रीमहंत लाड़िली शरण महाराज ने कहा कि हरिवंश महाप्रभु रस भक्ति धारा के उत्सकार व भक्ति मार्ग के नवोन्मेषक थे। उन्होंने रस भक्ति को ब्रज भाषा का आकर्षक उपास्य बनाया। साथ ही उन्होंने समाज संगीत की परिपाटी का शुभारम्भ किया।

वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि राधावल्लभ सम्प्रदाय का मध्यकालीन हिन्दी साहित्य में मात्रा और गुणवत्ता दोनों ही दृष्टियों से अतुलनीय योगदान है।हरिवंश महाप्रभु की नाम वाणी,लीला, धाम और उपासना आदि के क्षेत्र में अनेकों महानतम व मौलिक देनें हैं।उन्हीं ने ब्रज वृन्दावन में रास मंडल, सेवाकुंज, वंशीवट,धीर समीर, मानसरोवर, हिंडोला स्थल, श्रृंगार वट और वन विहार नामक लीला स्थलों को प्रकट किया।

इस अवसर पर श्रीहित हरिवंश महाप्रभु का जन्मोत्सव अत्यंत धूमधाम व गाजे-बाजे के साथ मनाया गया। बधाइयां गाईं गईं। मेवा-मिष्ठान, खिलौने, बर्तन, वस्त्र, रुपए आदि लुटाए गए। 

आयोजन में मुख्य यजमान कृष्णा अग्रवाल, राजू गोटे वाले,  दीपक अग्रवाल, श्रीहित परमानंद शोध संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष श्रीहित विष्णुमोहन नागार्च, युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा, भागवताचार्य ललित वल्लभ नागार्च,भागवताचार्य हरेकृष्ण शर्मा "शरद", सार्थक अग्रवाल, प्रद्युम्न अग्रवाल व सर्वेश्वर अग्रवाल आदि की उपस्थिति विशेष रही। 

मुख्यमंत्री की कढ़ाई का मथुरा में हो रहा पालन दो दर्जन ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा : शुभम शर्मा की रिपोर्ट

 


  कलियुगी माँ संग दोनों बेटियों की ऐसी करतूत जिसने पति-       पत्नी 'व' बाप-बेटी के रिश्ते को कलंकित कर दिया..

                                Video Link

मुख्यमंत्री की कढ़ाई का मथुरा में हो रहा पालन दो दर्जन ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा


मथुरा । जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाते हुए ओवरलोड ट्रक एवं ट्रैक्टर की चेकिंग की जिसमें करीब दो दर्जन ट्रक सीज किए गए हैं। एआरटीओ मनोज शर्मा का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी के सख्त आदेश है कि किसी भी सूरत में द गेम आर और ओवर लोडिंग वाहन सड़कों पर नहीं चलनी चाहिए।
प्रदेश में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या में कमी लाये जाने एवं अवैध ओवरलोड संचालन को रोकने हेतु संबंधित पुलिस खनन एवं परिवहन विभाग द्वारा सयुंक्त रूप से शनिवार को जनपद के विभिन्न स्मार्गों पर ओवरलोड ट्रक एवं ट्रैक्टर की चेकिंग की गयी।
नोहझील – सुरीर मांट रोड पर 11 ट्रैक्टर निरुद्ध तथा 09 ट्रैक्टर चालान कुल 20 वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की गयी । इसी दौरान नंदगाव -कोसी -छाता -बाजना रोड चेकिंग के दौरान 11 ट्रक शेरगढ़ 4 ट्रक छाता 3 ट्रक नंदगाँव 3 ट्रक जिंदल चौकी कोसी से कुल 21 ट्रक बंद किए गए ।
अभियान के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मनोज वर्मा उपजिलाधिकारी छाता कमलेश गोयल उपजिलाधिकारी इन्द्र नन्दन सिंह क्षेत्राधिकारी छाता वरुण सिंह क्षेत्राधिकारी मांट निलेश मिश्रा खनन अधिकारी अनन्त कुमार यात्री कर अधिकारी श्रीमती नीलम मिश्रा तथा परिवहन एवं पुलिस एवं खनन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश सरकार में चीनी उद्योग गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ..

                             


                                


                                   Video Link..


 उत्तर प्रदेश सरकार में चीनी उद्योग गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के मेरठ की क्रांतिकारी धरती पर प्रथम बार आगमन पर  चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के गेट पर छात्र नेता,  जिला संयोजक भाजपा मोहित रस्तोगी गोविन्दपुरी ने जोरदार स्वागत किया, मोहित रस्तोगी ने अपने साथियों के साथ मंत्री को माला पहनाकर व गुलदस्ता देकर स्वागत किया उसके बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस सभागार में मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने किसानों से सीधा संवाद किया और कहा किसानों ने विश्वास मेर पर और मेरा किसानों पर है मैं उसे कभी भी टूटने नहीं दूंगा हम सब मिलकर काम करेंगे 

इस अवसर पर साथ में तरुण मलिक विक्रांत देशवाल अंकित राहुल कस्तला हिमांशु भटनागर नदीम खान ऋषभ शर्मा आदि उपस्थित रहे

TAAZA BULLETIN विशेष

श्री हनुमान जी की आरती ।

  श्री हनुमान जी की आरती आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की॥ जाके बल से गिरिवर कांपे। रोग दोष जाके निकट न झांके॥ अंजनि पुत्र म...