Showing posts with label Greater Noida News. Show all posts
Showing posts with label Greater Noida News. Show all posts

कंपोसिट विद्यालय सुदामापुरी में धूमधाम से मनाया गया 75 वाँ स्वतंत्रता दिवस | संवाददाता : निशान्त शर्मा की रिपोर्ट





संवाददाता : निशान्त शर्मा की रिपोर्ट

गाजियाबाद ।

सम्पूर्ण देश मे मनाये जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के  क्रम में आज 75 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद गाजियाबाद स्थित कम्पोजिट विद्यालय सुदामापुरी में भारतीय जनता पार्टी निकाय प्रकोष्ठ से क्रासिंग मंडल के संयोजक कपिल शर्मा के नेतृत्व में विद्यालय के सैकड़ों बच्चों के बीच  ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे विद्यालय के प्रधानाचार्य हसमत अली खान ,पार्षद नरेश कुमार जाटव की मौजूदगी में ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय के बच्चों को तिरंगा के साथ मिष्ठान वितरण आदि कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस मौके पर छात्र छात्राओं ने एक साथ मिलकर राष्ट्रगान से आरंभ कर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए । इस दौरान भाजपा 'व' अन्य पार्टियों के पदाधिकारी डॉ जुबैर , देवेंद्र पहलवान ,सागर, दीपक शर्मा, शिवम कश्यप, किरन आंगनबाड़ी, कुसुमलता, सविता सिंह, शशिबाला समेत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।



 

रालोजपा से खोड़ा अध्यक्ष संजू गौतम ने बुद्ध पूर्णिमा पर दी देशवासियों को बधाई ।


 

निशान्त शर्मा की रिपोर्ट

ताजा बुलेटिन / गाजियाबाद : राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी से खोड़ा अध्यक्ष संजू गौतम ने बुद्ध पूर्णिमा पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि पौराणिक मान्‍यताओं के अनुसार महात्मा बुद्ध को भगवान विष्णु का नौवां अवतार माना गया है। इस दिन लोग व्रत-उपवास करते हैं। बौद्ध धर्म के लोग इस दिन को उत्‍सव के रूप में मनाते हैं। उनके धार्मिक स्‍थलों पर सभी लोग एकत्र होकर सामूहिक उपासना करते हैं और दान देते हैं। बौद्ध और हिंदू धर्म के लोग बुद्ध पूर्णिमा को बहुत श्रद्धा के साथ मनाते हैं। बुद्ध पूर्णिमा का पर्व बुद्ध के आदर्शों और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह पर्व सभी को शांति का संदेश देता है। बौद्ध धर्म के अनुयायी इस दिन बोधगया जाकर पूजापाठ करते हैं। लोग बोधिवृक्ष की पूजा करते हैं। बोधिवृक्ष पीपल का पेड़ होता है और इस दिन इसकी पूजा करने का विशेष धार्मिक महत्‍व माना गया है। वृक्ष पर दूध और इत्र मिला हुआ जल चढ़ाया जाता है। सरसों के तेल का दीपक पीपल के पेड़ पर जलाया जाता है । क्योंकि इसी दिन उन्‍हें बोध गया में बोधिवृद्ध के नीचे ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।

यातायात पुलिस को आवंटित किए गए 131 आरक्षी

  


Click Here .....

निशान्त शर्मा की रिपोर्ट

जनपद की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम एवं निर्बाध रूप से संचालन किये जाने हेतु पुलिस आयुक्त, कमिष्नरेट गाजियाबाद द्वारा यातायात पुलिस की कमी को देखते हुए यातायात पुलिस को आवंटित किये गये कुल 68 मुख्य आरक्षी एवं 63 आरक्षी का साप्ताहिक यातायात कैप्सूल कोर्स पुलिस लाईन्स स्थित परमजीत हाॅल में प्रदान किया जा रहा है |

सनातन रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सिरोही ने किया सनातन उदय मासिक पत्रिका का विमोचन


                                       वीडियो लिंक....


संवाददाता : निशान्त शर्मा की रिपोर्ट

भारत सरकार से की सनातन बोर्ड के निर्माण की मांग

सनातन रक्षा दल द्वारा बुधवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें सनातन रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सिरोही ने सनातन रक्षा दल द्वारा प्रकाशित की गई एक हिंदी मासिक पत्रिका सनातन उदय का विमोचन किया। इसके साथ ही प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सनातन रक्षा दल भारत सरकार से सनातन बोर्ड के निर्माण की मांग करता है । इसके साथ ही स्कूल व कॉलेजों में चाहे वह किसी भी बोर्ड से मान्यता प्राप्त हो सभी में योग व संस्कृत की शिक्षा अनिवार्य की जाए।  साधु-संतों को गुरुकुलों से जोड़कर उन्हें पेंशन दी जाए। इसके साथ ही हम भारत सरकार से यह मांग करते हैं कि किसानों को अपनी फसल के रेट तय करने का अधिकार व कृषि पशुपालन में आधुनिकता लाने व किसानों की आय बढ़ाने पर गंभीरता से विचार करें।
  उपेंद्र सिरोही ने आगे कहा कि सनातन रक्षा दल सरकार से यह मांग करती है कि सभी टैक्स खत्म किये जाए। बेरोजगारी दूर करने के लिए सरकार को कठोर कदम उठाने चाहिए। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के लिए सरकार को गंभीरता से सोचना चाहिए। इस अवसर पर सनातन रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सिरोही के साथ कविंद्र सिसोदिया, एडवोकेट विनोद कुमार, गोपाल सेन, अमित कुमार, हरवीर सिंह, कपिल देव आदि लोग मौजूद रहे।

वार्ड 19 से प्रबल दावेदार माने जा रहे पंडित सत्यम शर्मा


 क्या वार्ड 19 को मिलेगा एक युवा चेहरा जो कि बहुत ही कम समय में बना चुका है अपनी एक अलग पहचान । बात वार्ड नंबर 19 में सबसे युवा और सबसे चर्चित चेहरे पंडित सत्यम शर्मा की हो रही है ! क्षेत्र के लोगों की और युवाओं की इस बार यही  है पुकार कि वार्ड को मिले कुछ हटके अबकी बार ! जिसमें सबसे प्रबल दावेदार पंडित सत्यम शर्मा को माना जा रहा है अब इस विषय में क्या है युवा नेता का विचार यह तो बताएगा उनका खुद का ही प्यार ।

सभासद पद के प्रत्याशी सचिन तेवतिया ने लगाया निशुल्क मेडिकल कैंप : अपूर्वा चौधरी की रिपोर्ट


                         अपूर्वा चौधरी की रिपोर्ट


सभासद पद के प्रत्याशी सचिन तेवतिया द्वारा क्षेत्रवासियों के लिए आज लगाया जाएगा निशुल्क मेडिकल कैंप


मोदीनगर: पहला सुख निरोगी काया , शास्त्रों में स्वास्थ्य को एक विशेष और अग्रणी स्थान दिया गया है इसी उद्देश्य के साथ आज मोदीनगर नगर पालिका के वार्ड संख्या 11 तिबड़ा रोड के सभासद पद के प्रत्याशी सचिन तेवतिया के सौजन्य से क्षेत्रवासियों के लिए एक निशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिसमे सभी क्षेत्रवासी अपने स्वास्थ्य की जांच निशुल्क करा सकते हैं पिछले कई दिनों से लगातार सचिन तेवतिया द्वारा क्षेत्र में निशुल्क मेडिकल कैंप की जानकारी क्षेत्रवासियों को घर घर जाकर दे रहे हैं और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए मेडिकल कैंप में आने के लिए और अपने स्वास्थ्य की निशुल्क जांच कराने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं जिससे भारी संख्या में लोग के इस कैंप  में सम्मिलित होंगे।
बता दें कि निःशुल्क शिविर का आयोजन का स्थान सन इंडियन पब्लिक स्कूल के सामने चोधरी राजेंद्र पुत्र स्व0 चोधरी अलबेल जी के घेर में होना सुनिश्चित हुआ है।
 चुनाव की कोर कमेटी के लोगो ने पूरी ताकत इस प्रचार में झोंक दी है। सचिन तेवतिया की जागरूक छवि व शिक्षा के क्षेत्र में  उनका योगदान उन्हें लोकप्रिय बनाने में बखूभी सहायक रहा है फिलहाल नतीजा भविष्य की गर्त में है। लेकिन वार्ड के लोगो की आवाज सुने तो सचिन तेवतिया को मजबूत, कर्मठ व लोकप्रिय प्रत्याशी माना जा रहा है। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा की इस बार वार्ड की जनता किसे अपना नेता चुनेगी?

इंजीनियर धीरेंद्र यादव द्वारा महर्षि विश्कर्मा जयंती का धूमधाम से किया गया आयोजन ।






निशान्त शर्मा की रिपोर्ट


किसान टिम्बर कम्पनी , 1 स्वरूप पार्क जी टी रोड साहिबाबाद के प्रांगण में इंजीनियर धीरेंद्र यादव द्वारा संस्थान के कर्मचारियों और श्रमिको की उपस्थिति में " महर्षि विश्वकर्मा " जयंती का धूम धाम से आयोजन किया गया, वीरेंद्र यादव एडवोकेट ने पूजा अर्चना कर संसार के निर्माण, सृजनकर्ता का स्मरण कर लोगो से व्यक्ति, समाज,देश के सतत विकास में सम्पूर्ण शक्ति लगाने का आहवान किया । पंडीत विनोद त्रिपाठी ने मंत्रोच्चार किया। इस अवसर पर भोजन और प्रसाद वितरित किया गया। मुख्य वक्ता रामदुलार यादव शिक्षाविद कार्यक्रम में शामिल रहे ।
दुर्गा इंटरप्राइजेज जी टी रोड साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में राम अवतार ठेकेदार द्वारा आयोजित विश्वकर्मा पूजा शालीमार गार्डन में महिला उथान संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष विन्दु राय , रेणु पूरी द्वारा आयोजित विश्वकर्मा पूजा में भी भाग ले, मुख्य अतिथि राम दुलार यादव ने कहा कि महर्षि विश्वकर्मा ,विश्व के  प्रथम इंजीनियर उच्च कोटि के शिल्पकार रहे । किंवदंती है कि भगवान कृष्ण के सौजन्य से सुदामा के महल का भव्य निर्माण किया। आज यदि विश्वकर्मा जी होते तो सार्वजनिक क्षेत्र में जो इंजीनियर कार्यरत है , उनके भ्रष्टाचार पर आंसू बहा रहे होते । सड़क, पल, इमारतें बनती नही की टूटती पहले हैं। 
निर्माण चाहे एक्सप्रेसवे का हो घटिया निर्माण सामग्री लगाने के कारण क्षतिग्रस्त हो जाती हैं सड़को में गड्ढे ही गड्ढे हो जाने के कारण भयंकर दुर्घटना में लोग जान गंवा रहे हैं आज हमारे देश मे वैचारिक संकट पैदा हो गया है नैतिक मूल्य तेजी से गिर रहे हैं वैसे जैसे तेजी से धन्नासेठों की सम्पति बढ़ रही है चारो और भ्रष्टाचार का बोलबाला है हमे महर्षि विश्वकर्मा की जयंती पर संकल्प लेना चाहिए कि हम भारत के नवनिर्माण में पूरा जीवन लगाएंगे हर क्षेत्र में गुणवत्ता को विकसित कर देश मे भाईचारा सहयोग और समर्पण की भावना से कार्य करेंगे तभी हम महर्षि की जयंती मनाने के असली हकदार होंगे।
कार्यक्रम में शामिल रहें अंशु ठाकुर, अवधेश यादव, हाजी मोहम्मद सलाम,गुड्डू यादव, सुरेंद्र यादव , प्रेमचंद पटेल, सुरेश भारद्वाज, दिनेश गोयल, केदार सिंह , स्वपन मजमुदार , अमर बहादुर, हरीश ठाकुर, सुभाष यादव, हरिकृष्ण, अमरनाथ, नवल मौर्य, लल्लन सिंह, योगेश चौधरी, पार्षद वीरपाल, रजत सिंघल, मंजू सिंह, अंजली, पारश शर्मा ने भंडारे में शामिल हो महर्षि विश्वकर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की |



 

राष्ट्रीय ब्रह्मर्षि परिषद : श्रीकांत त्यागी के परिजनों व गिरफ़्तार किये गये 6 व्यक्तियो की निष्पक्ष जाँच कराने की माँग करता है

                                          Video Link .......



योगेश सिंह की रिपोर्ट :

श्रीकांत त्यागी के परिजनों व गिरफ़्तार किये गये 6 व्यक्तियो की निष्पक्ष जाँच  कराने की माँग करता है राष्ट्रीय ब्रहर्षि परिषद


राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस प्रशासन द्वारा त्यागी समाज की छवि धूमिल करने की कड़े शब्दों में निंदा


श्रीकांत त्यागी प्रकरण पूरा राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित पूरे प्रकरण की हो निष्पक्ष जाँच हो- कपिल त्यागी


गाजियाबाद ; राष्ट्रीय ब्रहर्षि परिषद के तत्वाधान में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया । संगठन के प्रधान महासचिव संदीप त्यागी नारंगपुर ने कहा कि विगत दिनों से चल रहे श्रीकांत त्यागी प्रकरण को एक अंतरराष्ट्रीय खबर बना देने की कोशिश की गई है जिसकी हमारा  संगठन निंदा करता है. आरोपी श्रीकांत त्यागी जो महिला के साथ बदसलूकी की है जो वीडियो मे दिख रहा है  इसकी जांच करना कानून का काम है क्योकि वीडियो मे केवल श्रीकान्त की बदतमीजी ही दिख रही है जबकी पूरे वीडियो की जाँच करने पर ही पता लग सकता है लेकिन किसी राजनीतिक दबाव में पूरे समाज को बदनाम करना शासन प्रशासन के ऐसे कृत्य की हम निंदा करते हैं राष्ट्रीय ब्रह्मर्षि परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चेतन त्यागी ने कहा कि श्रीकांत त्यागी प्रकरण में वहां के स्थानीय सांसद ने मामले को सुलझाने के बजाय आग में घी डालने का काम किया. स्थानीय सांसद होने के नाते इस गाली गलौज के प्रकरण को अपने स्तर से वहां पर सुलह कराई जा सकती थी लेकिन उनके द्वारा व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप कर इसको राष्ट्रीय मुददा बना दिया जबकि खुद इनके द्धारा पुलिस कमिश्नर महोदय के प्रति भी असंसदीय भाषा का प्रयोग यह दर्शाता है कि कहीं ना कहीं श्रीकांत त्यागी व वहां के स्थानीय सांसद के बीच कोई राजनीतिक प्रतिद्वंदिता रही होगी इसमें श्रीकन्त के परिजनों का क्या दोष है. राष्ट्रीय ब्रह्मर्षि परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता मनोज त्यागी ने कहा कि हम लोग कानून में आस्था रखने वाले व्यक्ति हैं हमारे समाज का आजादी की लड़ाई में बहुत अहम योगदान रहा है लेकिन जिस तरह से मीडिया पर पूरे समाज को गुंडा लिखना है समाजवादी पार्टी के नेता द्वारा पूरे त्यागी समाज को अपराधिक ढंग से पेश करना इस तरह की स्थिति कहीं ना कहीं यही दर्शाती है कि पूरा मामला राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है हम अपने प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी से निष्पक्ष न्याय की उम्मीद करते हैं पूरे प्रकरण की विधिवत पारदर्शिता के साथ जांच कराई जाए और निर्दोष किसी को फसाया न जाए यह न्याय का प्राकृतिक सिद्धांत भी कहता है राष्ट्रीय ब्रह्मर्षि परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अंकुल त्यागी ने कहा कि जिस तरह पुलिस राजनीतिक दबाव में काम कर रही है उससे यह लगता है कि पूरा मामला राजनीति से प्रेरित है श्रीकांत त्यागी के परिवार से मिलने गये जिन निर्दोष लोगो पर फर्जी मुकदमा लगाया गया है उन व्यक्तियों का कोई अपराधिक इतिहास नहीं है इनमें दो अधिवक्ता है व चार सामाजिक कार्यकर्ता हैं राष्ट्रीय ब्रह्मर्षि परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास त्यागी व सचिव अभिषेक त्यागी ने कहा कि आरोपित व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा कायम हो चुका है जांच करने का काम पुलिस का है लेकिन आरोपित व्यक्ति के परिजनों का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए जिस तरह उनकी पत्नी दो दिन तक पुलिस हिरासत मे रखा यह मानवाधिाकारो का घोर उलंघ्घन है. इस अवसर पर राष्ट्रीय ब्रह्मर्षि परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष (कार्यकारी) कपिल त्यागी,राष्ट्रीय संघठन मन्त्री अंकुल त्यागी राष्ट्रीय प्रधान महासचिव संदीप त्यागी नारंगपुर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चेतन त्यागी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास त्यागी राष्ट्रीय प्रवक्ता  अधिव्क्ता मनोज त्यागी राष्ट्रीय सचिव अभिषेक त्यागी प्रदेश उपाध्यक्ष भीम त्यागी कपिल त्यागी सतेन्द्र त्यागी (चाचाजी) आदि उपस्थित रहे।

 

डॉ एम.जे. खान ने जिला गाज़ियाबाद कार्यकारिणी का गठन किया



 

डॉ एम.जे. खान ने जिला गाज़ियाबाद कार्यकारिणी का गठन किया

इमपार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एम. जे खान साहब ने गाजियाबाद से इमपार जिला कोर्डिनेटर के रूप में सीनियर एडवोकेट इरफान खान, के नाम की घोषणा की! इसके अलावा इमपार ने अपने 25 कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की भी घोषणा की! इस मौके पर इमपार अध्यक्ष डॉ एम. जे. खान साहब ने प्रेस को इमपार के कम्युनिटी प्रोग्रेस और रिफार्म एजेंडे के बारे में विस्तार से बताया! डॉ एम. जे. खान साहब ने मुस्लिम कम्युनिटी की आर्थिक, समाजिक और शैक्षणिक स्थिति को बेहतर बनाने के प्रयास में लोगों से मिलकर काम करने की अपील की!


प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद मुख्य अतिथि:

1 डा. एम. जे. खान साहब, अध्यक्ष इम्पार 

2 रिटायर्ड जज ज़की उल्ला खान साहब (इलाहाबाद हाईकोर्ट) 

3 पूर्व जिला जज, अल्लाह रक्खा खान साहब

4 शम्श रवीश, एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट


*जिला गाज़ियाबाद कार्यकारिणी के सदस्य*

1 एडवोकेट इरफान खाँन

   📱 9312 305 102

2 एडवोकेट नदीम खाँन

   📱 8700 793 629

3 एडवोकेट आलम खान

4 लियाकत खान रिटायर्ड सुपरिटेंडेंट IR

5 *फख़रुददीन मलिक IFG NGO समाज सेवक*

📱 93 138 100 99 

6 यासीन भाई पत्रकार

7 एडवोकेट आसिफ

8 एडवोकेट आफताब

9 मौहम्मद शफीक़ रिटायर्ड सैक्रेटरी IR

10 वकील अहमद टैक्स कन्सलटेन्ट

11 एडवोकेट अफजाल 

12 आमिल खान समाज सेवक 

13 शादाब खान स्कूल प्रिसिंपल 

14 डाक्टर अकरम खान

15 एडवोकेट अजहरुद्दीन 

16 एडवोकेट राशिद 

17 शाहनवाज़ खान समाज सेवक 

18 डाक्टर अतीक उर रहमान 

19 इन्जीनियर फैशल खान 

20 मुनव्वर खान समाज सेवक 

21 इरशाद खान इन्जीनियर 

22 आजाद खान इन्जीनियर 

23 मुशाहिद खान समाज सेवक 

24 ईशान अहमद समाज सेवक 

25 सलीम डबास समाज सेवक

आईएमपीएआर ने पश्चिमी यूपी में की अपनी जिला कार्यकारिणी की घोषणा | Rep : Pankaj sharma



                                                       Video Link.......
                                                   Video Link : https:/

गाजियाबाद। इंडियन मुस्लिम फॉर एंड रिफॉर्म्स (आईएमपीएआर) के अध्यक्ष डॉ. एम. जे खान के द्वारा पश्चिमी यूपी जिला गाजियाबाद में 15 सदस्य थे 15 सदस्य कार्यकारिणी समिति के साथ एक बार ने अपने जिला समन्वयक की घोषणा की साथ साथ उन्होंने बताया कि डीसी के परामर्श से आईएमपीएआर जिला परिषदों के 300 सदस्य बनाने हैं आईएमईएआर अपने व्यापक सामुदायिक जुड़ाव के हिस्से के रूप में 30 जिलों की परियोजना की पहचान की है। जिसमें हरियाणा में 2 जिले उत्तराखंड में दो दिल्ली में पांच और यूपी में किस जिले शामिल है। आईएमपीएआर के अध्यक्ष द्वारा गाजियाबाद से इरफान खान एडवोकेट को डीसी के रूप में मनोनीत किया गया। वार्ता में एमजे खान द्वारा कहा गया कि यह समुदाय द्वारा समुदाय के लिए जमीनी पहले चयनित जिला प्रशासन मीडिया निवासी प्रतिनिधियों सामाजिक और सामुदायिक संगठन शैक्षणिक संस्थानों से प्रभु भक्ति और गैर सरकारी संगठन के साथ मिलकर जिलों में सुधार हो ओर आर्थिक शसक्तीकरण पर मिलकर काम करेंगे।

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री कैलाश चौधरी को नोवरा राष्ट्रीय सम्मान


 

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री कैलाश चौधरी को नोवरा राष्ट्रीय सम्मान  

सरकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में संस्था का माँगा साथ 


दिल्ली - नॉएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन द्वारा केंद्रीय कृषि  एवं किसान राजयमंत्री  , भारत सरकार से मुलाकात की , इस दौरान संस्था ने उन्हें नोवरा राष्ट्रिय सम्मान अलंकृत किया , श्री कैलाश चौधरी   बाडमेड से सांसद हैं , संस्था के अध्यक्ष श्री रंजन तोमर ने कहा की कृषि के क्षेत्र में  कई  बड़े निर्णय किसानों के हित में लिए गए हैं , जिनमें प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना , प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना , किसान साइल कार्ड योजना , मत्स्य सम्पदा योजना , , प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना आदि शामिल हैं , इसके अलावा सरकार द्वारा लाये गए तीनो कृषि बिल भी किसानों के हित में ही थे लेकिन किन्ही कारणों से सरकार विपक्षी पार्टियों को और खिलाफत कर रहे किसानों को उसके फायदे समझा नहीं पाई।  

 उपाध्यक्ष श्री अजय चौहान और महासचिव श्री पुनीत राणा ने मंत्री श्री  कैलाश चौधरी जी को नॉएडा आने को आमंत्रित किया  और यहाँ के किसानों की समस्याओं को समझने और उनके निस्तारण की बात कही , उन्होंने साझा किया की कैसे  किसानों की भूमि अर्जन्सी क्लॉज़ लगाकर अधिग्रहित कर ली गई और कैसे अभी भी यहाँ के किसानों की समस्याएं सुलझी नहीं हैं।  

मंत्रीजी ने माँगा जनता और संस्था का साथ 

 श्री कैलाश  चौधरी  ने सरकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में संस्था का साथ माँगा और कहा की सरकार की बड़ी योजनाएं आम किसानों तक नहीं पहुंच पाती , ऐसे में संस्था द्वारा ग्रामीणों एवं किसानों तक सरकारी योजनाओं जैसे किसान उत्पादन संगठन जैसी योजनाओं से आम किसानों की शक्ति और आय दोनों बढ़ेंगी , जिसमें सरकार किसानों का साथ भी देगी , इस दौरान श्री मनीष राणा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

गजब की धोखाधड़ी - विश्वासघात


 

ग्राहक बनकर ज्वेलर्स को लूटा



 

jeevansathi.com पर savdhaan india, हुआ बड़ा खुलासा

 


jeevansathi.com पर savdhaan india, हुआ बड़ा खुलासा 



Classroom में छात्र से हाथ दबवाते हुए Teacher का Viral Video



 

jeevansathi.com पर savdhaan india  | हुआ बड़ा खुलासा | jeevansaathi.com | savdhaan india









इतनी देश की इकोनॉमी नहीं जितना हिंदुओं ने कावड़ यात्रा में लगा दिया

 


नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्मी ने पुलिस बल पर की पत्थरबाजी

 


                                 Video Link ...

नोएडा ।

नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त ने पुलिस बल पर की पत्थरबाजी आपको बता दूं कि नोएडा की थाना सेक्टर 24 पुलिस को नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना प्राप्त हुई थी इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए f.i.r. पंजीकृत किया गया एवं अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया अभियुक्तों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लाया गया मेडिकल परीक्षण होने के पश्चात अभी तक वापसी ले जाते समय अभियुक्त द्वारा फरार होने की कोशिश की गई जिसमें उसके द्वारा पुलिस बल पर पत्थर आदि से हमला किया गया जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस बल द्वारा अभियुक्त के पैर में गोली दाग दी गई जिससे वह घायल हो गया और पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया

पार्किंग में गाड़ी खड़ी करना पड़ा भारी

 

                                Video link ....


पार्किंग बॉय के भरोसे गाड़ी छोड़ने वालों के लिए खबर


पार्किंग में यदि आप अपनी गाड़ी पार्किंग बॉय के भरोसे छोड़कर जा रहे हैं तो हो जाएं सावधान कहीं ऐसा न हो गाड़ी की में पड़े कीमती सामान से हाथ धो बैठें क्योंकि ऐसा ही एक चौकाने वाला मामला नोएडा की सिक्योरिटी से लैस dlf मॉल की पार्किंग में देखने को मिला है जहां खड़ी गाड़ी की दिग्गी खोलकर 2 बैग चोरी कर लिए गए जिसमे 1 लैपटॉप , 1 थिंक पैड 'व' 1 लाख 10 हजार रुपये थे । हालांकि नोएडा की शक्तिमान पुलिस ने चोर को पकड़ लिया है चोर ने पूछने पर बताया कि जैसे ही उसके पास इतनी रकम आयी सबसे पहले उसने वीवो का लेटेस्ट मॉडल का फ़ोन फेसबुक पर रील बनाने के लिए खरीदा 'व' 60 हजार रुपये उसने अपनी पत्नी को दे दिए । ऐसी ही खबरों के माध्यम से हम आपको सावधान करते रहते हैं जिससे आप सतर्क रह सकें  मिलते हैं फिर एक नई खबर के साथ तब तक के लिए नमस्कार ।

थाना फेस-3 पुलिस और गोकशी करने वाले बदमाशों के बीच पुलिस मुठभेड


                                 Video Link ....


थाना फेस-3 पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक आयशर केंटर गाड़ी को रोकने का इशारा किया गया जिसपर केंटर गाड़ी सवार बदमाशों द्वारा गाड़ी को रोकने के बजाय तेजी से भगाने का प्रयास किया गया, जवाबी कार्रवाई के दौरान पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के गढी चौखण्डी, डूब क्षेत्र के पास केंटर गाड़ी के टायर में गाली मारकर रोक लिया गया जिस पर बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ हेतु चलाई गयी गोली पैर में लगने के कारण दो बदमाश 1.हसीन पुत्र इकरार निवासी सम्भल 2.फरजन पुत्र मुरार को घायल अवस्था में व बिलाल को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। बदमाशों के कब्जे से गोकशी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण, 02 अवैध तमंचे मय 02 खोखा व 01 जिन्दा कारतूस व एक आयशर केंटर बरामद किये गये है। बदमाश शातिर किस्म के गौ तस्कर है जिनके द्वारा पूर्व में गोकशी की घटना की जा चुकी है। इनके 02 साथी पूर्व में पुलिस मुठभेड के दौरान व 01 अन्य साथी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इनके आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है।

किसान नेता की माता को श्रदांजलि देने हापुड पहुंचे वीएम सिंह

                                        
                                       Video link ..


हापुड। बुधवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के मुखिया 'व' किसानों के हमदर्द सरदार वीएम सिंह हापुड़ जिले के गांव श्यामपुर में किसान नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य भगत राम की माता की अंत्येष्टि में उनको श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आयोजित शोक सभा में कहा कि पूरा देश का किसान एमएसपी चाहता है और बिना एमएसपी के किसान का भला नहीं होने वाला। इस अवसर पर निरंजन शास्त्री, चौधरी हाकम सिंह, चौधरी नरेंद्र सिंह, मुकुल कुमार त्यागी, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी, पं नानक चन्द, परविन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।



 *जनपद हापुड से ब्यूरो चीफ इन्तज़ार मलिक की रिपोर्ट*

TAAZA BULLETIN विशेष

श्री हनुमान जी की आरती ।

  श्री हनुमान जी की आरती आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की॥ जाके बल से गिरिवर कांपे। रोग दोष जाके निकट न झांके॥ अंजनि पुत्र म...