सत्यम शर्मा के प्रयास से मुक्त हुई लव जिहाद में फंसी..


                                 Video Link....


रात 10:00 बजे लव जिहाद के मामले की सूचना मिली तभी तुरंत टीम को लेकर ट्रेन में चेक कर करके लड़की को प्राप्त करा और लड़की को सुरक्षित पकड़ कर आरपीएफ की सहायता से उसको उसके घर पहुंचाने का कार्य किया सत्यम शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के कार्य पर हमारे प्रशासन को और हमारे हिंदू धर्म के मां-बाप को बहुत ही ध्यान देकर अपने बच्चों को धर्म की रक्षा और धर्म की रीति रिवाज बताकर चलना चाहिए |

हरिवंश महाप्रभु ने रस भक्ति को ब्रजभाषा का उपास्य बनाया: नवनीत प्रिय दास महाराज



शुभम शर्मा की रिपोर्ट ।

वृन्दावन। गोविंद घाट स्थित अखिल भारतीय निर्मोही बड़ा अखाड़ा रास मंडल पर पंच दिवसीय श्रीमद्भक्तमाल कथा का आयोजन अग्रवाल गोटा परिवार के द्वारा महंत लाड़िली शरण महाराज के पावन सानिध्य में अत्यंत श्रद्धा व धूमधाम के साथ आयोजित किया जा रहा है। प्रख्यात भक्तमाल कथा प्रवक्ता नवनीत प्रिय दास महाराज के द्वारा भक्तों व श्रद्धालुओं को श्रीमद्भक्तमाल कथा के अन्तर्गत प्रथम दिवस पर श्री राधावल्लभ सम्प्रदाय के प्रवर्तक हरिवंश महाप्रभु के जीवन चरित्र का श्रवण कराया गया।उन्होंने कहा कि हरिवंश महाप्रभु श्याम सुंदर की वंशी के अवतार एवं राधा चरणों की प्रधानता वाली मधुर रसोपासना के आविर्भावक थे। उन्होंने उपासना,भक्ति , काव्य और संगीत आदि के क्षेत्र में क्रांतिकारी मोड़ दिए।उनका जन्म मथुरा के बाद ग्राम में वट वृक्ष के नीचे हुआ था। 

कथा व्यास नवनीत प्रिय दास महाराज ने कहा कि हरिवंश महाप्रभु को राधा रानी ने स्वयं अपने दर्शन देकर और अपनी निकुंजोपासना का मंत्र दान देकर शिष्यत्व प्रदान किया था। साथ ही उन्होंने इनको "हित" की उपाधि प्रदान की। अतः हरिवंश महाप्रभु राधारानी को अपना इष्ट व गुरु दोनों ही मानते थे।हरिवंश महाप्रभु ने संवत् 1591 में श्रीधाम वृन्दावन आकर यहां के परिक्रमा मार्ग स्थित मदन टेर पर सर्वप्रथम ठाकुर राधावल्लभ लाल को प्रतिष्ठित किया।

श्रीमहंत लाड़िली शरण महाराज ने कहा कि हरिवंश महाप्रभु रस भक्ति धारा के उत्सकार व भक्ति मार्ग के नवोन्मेषक थे। उन्होंने रस भक्ति को ब्रज भाषा का आकर्षक उपास्य बनाया। साथ ही उन्होंने समाज संगीत की परिपाटी का शुभारम्भ किया।

वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि राधावल्लभ सम्प्रदाय का मध्यकालीन हिन्दी साहित्य में मात्रा और गुणवत्ता दोनों ही दृष्टियों से अतुलनीय योगदान है।हरिवंश महाप्रभु की नाम वाणी,लीला, धाम और उपासना आदि के क्षेत्र में अनेकों महानतम व मौलिक देनें हैं।उन्हीं ने ब्रज वृन्दावन में रास मंडल, सेवाकुंज, वंशीवट,धीर समीर, मानसरोवर, हिंडोला स्थल, श्रृंगार वट और वन विहार नामक लीला स्थलों को प्रकट किया।

इस अवसर पर श्रीहित हरिवंश महाप्रभु का जन्मोत्सव अत्यंत धूमधाम व गाजे-बाजे के साथ मनाया गया। बधाइयां गाईं गईं। मेवा-मिष्ठान, खिलौने, बर्तन, वस्त्र, रुपए आदि लुटाए गए। 

आयोजन में मुख्य यजमान कृष्णा अग्रवाल, राजू गोटे वाले,  दीपक अग्रवाल, श्रीहित परमानंद शोध संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष श्रीहित विष्णुमोहन नागार्च, युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा, भागवताचार्य ललित वल्लभ नागार्च,भागवताचार्य हरेकृष्ण शर्मा "शरद", सार्थक अग्रवाल, प्रद्युम्न अग्रवाल व सर्वेश्वर अग्रवाल आदि की उपस्थिति विशेष रही। 

मुख्यमंत्री की कढ़ाई का मथुरा में हो रहा पालन दो दर्जन ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा : शुभम शर्मा की रिपोर्ट

 


  कलियुगी माँ संग दोनों बेटियों की ऐसी करतूत जिसने पति-       पत्नी 'व' बाप-बेटी के रिश्ते को कलंकित कर दिया..

                                Video Link

मुख्यमंत्री की कढ़ाई का मथुरा में हो रहा पालन दो दर्जन ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा


मथुरा । जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाते हुए ओवरलोड ट्रक एवं ट्रैक्टर की चेकिंग की जिसमें करीब दो दर्जन ट्रक सीज किए गए हैं। एआरटीओ मनोज शर्मा का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी के सख्त आदेश है कि किसी भी सूरत में द गेम आर और ओवर लोडिंग वाहन सड़कों पर नहीं चलनी चाहिए।
प्रदेश में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या में कमी लाये जाने एवं अवैध ओवरलोड संचालन को रोकने हेतु संबंधित पुलिस खनन एवं परिवहन विभाग द्वारा सयुंक्त रूप से शनिवार को जनपद के विभिन्न स्मार्गों पर ओवरलोड ट्रक एवं ट्रैक्टर की चेकिंग की गयी।
नोहझील – सुरीर मांट रोड पर 11 ट्रैक्टर निरुद्ध तथा 09 ट्रैक्टर चालान कुल 20 वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की गयी । इसी दौरान नंदगाव -कोसी -छाता -बाजना रोड चेकिंग के दौरान 11 ट्रक शेरगढ़ 4 ट्रक छाता 3 ट्रक नंदगाँव 3 ट्रक जिंदल चौकी कोसी से कुल 21 ट्रक बंद किए गए ।
अभियान के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मनोज वर्मा उपजिलाधिकारी छाता कमलेश गोयल उपजिलाधिकारी इन्द्र नन्दन सिंह क्षेत्राधिकारी छाता वरुण सिंह क्षेत्राधिकारी मांट निलेश मिश्रा खनन अधिकारी अनन्त कुमार यात्री कर अधिकारी श्रीमती नीलम मिश्रा तथा परिवहन एवं पुलिस एवं खनन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश सरकार में चीनी उद्योग गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ..

                             


                                


                                   Video Link..


 उत्तर प्रदेश सरकार में चीनी उद्योग गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के मेरठ की क्रांतिकारी धरती पर प्रथम बार आगमन पर  चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के गेट पर छात्र नेता,  जिला संयोजक भाजपा मोहित रस्तोगी गोविन्दपुरी ने जोरदार स्वागत किया, मोहित रस्तोगी ने अपने साथियों के साथ मंत्री को माला पहनाकर व गुलदस्ता देकर स्वागत किया उसके बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस सभागार में मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने किसानों से सीधा संवाद किया और कहा किसानों ने विश्वास मेर पर और मेरा किसानों पर है मैं उसे कभी भी टूटने नहीं दूंगा हम सब मिलकर काम करेंगे 

इस अवसर पर साथ में तरुण मलिक विक्रांत देशवाल अंकित राहुल कस्तला हिमांशु भटनागर नदीम खान ऋषभ शर्मा आदि उपस्थित रहे

समूचे विश्व में प्रताप है ठा. बांके बिहारी का : आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी ( रिपोर्ट : शुभम शर्मा )

 



   कलियुगी माँ संग दोनों बेटियों की ऐसी करतूत जिसने.. 

                             Video Link

समूचे विश्व में प्रताप है ठा. बांके बिहारी का : आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी

वृन्दावन।छटीकरा रोड़ स्थित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आश्रम में केंद्रीय उद्योग वाणिज्य राज्य मंत्री सोमप्रकाश ने अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भागवत प्रवक्ता व ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के सेवाधिकारी आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी महाराज से आध्यात्मिक चर्चा कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। साथ ही उन्होंने कहा कि ठाकुर बांके बिहारी जी महाराज में उनकी अपार आस्था है। उनके दर्शन करके हम को अत्यधिक ऊर्जा व सद्प्रेरणा प्राप्त होती है।साथ ही उन्होंने कहा कि आज मैंने आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी महाराज के साथ ठाकुर बांके बिहारी जी महाराज के दर्शन करके स्वयं को अत्यंत सौभाग्यशाली महसूस किया है। महराजश्री समूचे विश्व में भारतीय वैदिक संस्कृति व अध्यात्म का प्रचार-प्रसार करके जो पुण्य का कार्य कर रहे हैं, वो अति प्रशंसनीय है। इन जैसी विभूतियों से ही पृथ्वी पर धर्म व अध्यात्म का अस्तित्व है। 

भागवत मिशन के संस्थापक अध्यक्ष आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी महाराज ने कहा कि ठाकुर बांके बिहारी जी महाराज का प्रताप समूचे विश्व में व्याप्त है। मैं बड़भागी हूं, जो मैं ठाकुर बांके बिहारी जी के प्राकट्यकर्ता संगीत सम्राट स्वामी श्रीहरिदासजी महाराज का वंशज हूं।मैने आजीवन समूचे विश्व में भारतीय सनातन धर्म व संस्कृति के प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया हुआ है।

उन्होंने कहा कि मेरी केंद्र व प्रदेश सरकार से यह मांग है कि ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में आने वाले वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यंगों के लिए दर्शन करने की अलग से विशेष व्यवस्था की जाए।जिससे उन्हें बिहारी जी के दर्शन सुगमता से हो सकें।साथ ही श्रीधाम वृन्दावन में आए दिन लगने वाले जाम से मुक्ति के लिए भी कोई ठोस कार्य योजना बनाई जानी चाहिए।जिससे वृन्दावन आने वाले भक्तों व श्रद्धालुओं को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी महाराज ने राजनीति के क्षेत्र अविस्मरणीय योगदान के लिए केंद्रीय उद्योग वाणिज्य राज्य मंत्री सोमप्रकाश, राष्ट्रीय स्तर पर ब्रज संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट आध्यात्मिक लेखन के लिए वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, धर्म व अध्यात्म की सेवा के लिए प्रमुख अध्यात्मविद नागेंद्र महाराज,समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रमुख समाजसेवी दासबिहारी अग्रवाल एवं ब्रजभाषा में साहित्य लेखन के लिए युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा आदि को ठाकुर बांके बिहारी जी का चित्रपट, पटुका प्रसादी माला, उपहार व मिष्ठान आदि देकर उनका सम्मान किया। साथ ही इन सभी को अपना शुभ आशीर्वाद प्रदान किया। 

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, श्रीमती इंदु गोस्वामी, शशांक गोस्वामी, सुनील अग्रवाल, मृदुल शर्मा, अंशुल शर्मा, आचार्य किशोर महाराज, आचार्य उमाशंकर महाराज आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय राजमार्गों पर सौर ऊर्जा का हो रहा प्रयोग : रंजन तोमर





                               Video Link ..

 राष्ट्रीय राजमार्गों पर सौर  ऊर्जा का हो रहा प्रयोग - आरटीआई 

समाजसेवी श्री रंजन तोमर की आरटीआई पर  राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने दिया जवाब

नॉएडा -  जलवायु परिवर्तन के मद्देनज़र भारतीय राष्ट्रिय राजमार्ग प्राधिकरण और भारत सरकार धीरे धीरे राष्टीय राजमार्गों पर आम ऊर्जा के बदले  सौर ऊर्जा का इस्तेमाल करने लगा है , समाजसेवी एवं अधिवक्ता श्री रंजन तोमर ने एक आरटीआई में सवाल पूछा था की देश में कितने एक्सप्रेसवे हैं जिनपर ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे की तरह सौर ऊर्जा का उपयोग हो रहा है , और कितने ऐसे राजमार्ग हैं जिनपर सौर ऊर्जा के उपयोग की कोशिश हो रही है , इस बाबत जानकारी देते हुए प्राधिकरण  कुल ऐसे राजमार्गों की संख्या एक साथ  संकलित न होने के कारण अभी नहीं दे पाया किन्तु विभिन्न परियोजना कार्यान्वन यूनिटों  से श्री तोमर के पास जवाब आया जिनसे यह बात साफ़ है की देश भर में राजमार्गों पर सौर ऊर्जा का बढ़ चढ़ कर उपयोग हो रहा है।  


उदाहरण के  तौर पर जिन कार्यान्वन यूनिटों से जवाब आये हैं उनमें दिल्ली मेरठ  एक्सप्रेसवे , ईस्टर्न पेरीफेरल पर , अक्षरधाम दिल्ली से ईस्टर्न पेरीफेरल पर , दिल्ली से वड़ोदरा एक्सप्रेसवे , वड़ोदरा मुंबई एक्सप्रेसवे आदि पर सौर ऊर्जा का उपयोग किया जा रहा है , श्री रंजन तोमर ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा की यह एक हर्ष  का विषय है , एक पर्यावरण प्रेमी होने के नाते वह श्री नितिन गडकरी , सड़क एवं परिवहन मंत्री , भारत सरकार का धन्यवाद देते हैं , सौर ऊर्जा से पर्यावरण को होने वाले ननुकसान में कमी आएगी और इसे पुरे देश में लागू करने की ज़रूरत है , जिन राजमार्गों और राज्यों के रोड पर भी सौर ऊर्जा का उपयोग हो सके वह ऐसा करें।  ताकि हमारी पृथ्वी को  बचाया जा सके।

जीएस मेडिकल कॉलेज ने 31 क्षय रोगियों को लिया गोद : इंतजार मलिक की रिपोर्ट



*जीएस मेडिकल कॉलेज ने 31 क्षय रोगियों को लिया गोद*

*उपचार जारी रहने तक देखरेख और पोषाहार उपलब्ध कराने की ली जिम्मेदारी*


 कलियुगी माँ संग दोनों बेटियों की ऐसी करतूत जिसने पति-पत्नी 'व' बाप-बेटी के रिश्ते को कलंकित कर दिया .. 

                              Video Link..


न दूल्हा न कोई बाराती , दो बहनों ने आपस मे ही कर ली शादी..

                               Video Link ..


हापुड़। जीएस मेडिकल कॉलेज ने बृहस्पतिवार को 31 क्षय रोगियों को गोद लेकर पोषाहार उपलब्ध कराने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान कालेज प्रबंधन ने गोद लिए गए क्षय रोगियों को पोषाहार उपलब्ध कराया। इतना ही नहीं कालेज प्रबंधन ने इन सभी को उपचार जारी रहने तक पोषाहार उपलब्ध कराने के साथ ही उनकी देखरेख करने का भी जिम्मा लिया है।

 जिला क्षय रोग अधिकारी डा. राजेश सिंह ने बताया राज्यपाल के आह्वान पर सामाजिक संगठनों का टीबी से ग्रसित बच्चों को गोद लेने में सहयोग मिल रहा है। 

डीटीओ डा. सिंह ने इस मौके पर क्षय रोगियों से कहा- वह नियमित रूप से दवा लेते रहें, टीबी की बीमारी पूरी तरह ठीक हो जाती है। कालेज प्रबंधन की ओर से डा. अमित शर्मा और डा. अमित जून ने कहा- क्षय रोगियों को गोद लेने का मकसद उन्हें भावनात्मक और सामाजिक सहयोग के साथ ही उनकी देखभाल करते हुए सही समय पर दवा तथा पोषाहार उपलब्ध कराना है, ताकि टीबी के विरुद्ध लड़ाई में उनका आत्मबल कमजोर न पड़ने पाए और वह टीबी को मात देकर स्वस्थ जीवन जी सकें।

इस मौके पर राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के जिला पीपीएम कॉर्डिनेटर सुशील चौधरी ने बताया निक्षय पोषण योजना के तहत सभी रोगियों को उपचार जारी रहने तक सरकार 500 रुपए प्रति माह देती है, ताकि वह अच्छी खुराक ले सकें और टीबी को मात देने में मदद मिल सके।

कालेज प्रबंधन की ओर से क्षय रोगियों को पोषाहार किट में भुना हुआ चना, दलिया, सोयाबीन और मूंगफली आदि उपलब्ध कराई गईं।

 इस मौके पर जीएस मेडिकल कॉलेज के डीन टी. जे. हेमलानी, एमएस डॉ. सुरेश कुमार, टीबी विभागाध्यक्ष डॉ संजय सहाय, एमओ डा. वीरेंद्र चौहान और टीबीएचबी विशाल कुमार आदि मौजूद रहे।

 कार्यक्रम में क्षय रोग विभाग से एसटीएस संगीता अरोड़ा और टीबीएचबी विजय कुमार आदि मौजूद रहे।

थाना सूरजुर पुलिस व बदमाशों के बीच हुयी पुलिस मुठभेड़ में 02 बदमाश गोली लगने से घायल व गिरफ्तार : Taaza Bulletin

       गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिशनेरेट का सराहनीय कार्य ..

              48 घंटे में किया घटनाक्रम का  खुलासा..

                                 Open Video Link ..





थाना सूरजुर पुलिस व बदमाशों के बीच हुयी पुलिस मुठभेड़ में 02 बदमाश गोली लगने से घायल व गिरफ्तार

 दिनांक 20.05.2022 को समय रात्रि 12 बजे थाना सूरजपुर पुलिस व बदमाशो के बीच जुनपथ गोलचक्कर से डिपो गोलचक्कर की ओर हुयी मुठभेड में 02 बदमाश गोली लगने से घायल व गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल चोरी की तथा दो तमंचे 315 बोर व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर तथा नाल में फसे दो खोखा कारतूस बरामद हुये। घायल बदमाशों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। घायल बदमाशों के नाम 1. आसिफ पुत्र तैय्यब निवासी ग्राम खिवाई थाना सरूरपुर मेरठ 2. खालिद पुत्र मुस्तफा निवासी ग्राम खिवाई थाना सरूरपुर मेरठ। घायल बदमाश आसिफ उपरोक्त थाना सूरजपुर से मु०अ०सं० 676/21 धारा 380/457 भादवी व 309/21 धारा 380 भादवि में वांछित चल रहा था। दोनों बदमाशों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

गाजियाबाद का नाम बदलकर श्री दूधेश्वरनाथ जी के पवित्र नाम पर हो : सत्यम शर्मा

                   


                             Video Link ..

मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी वह माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी जी  से प्रार्थना करूंगा कि हमारे गाजियाबाद का नाम बदलकर विश्व प्रसिद्ध सिद्ध पीठ भगवान श्री दूधेश्वरनाथ जी के पवित्र नाम पर भगवान श्री दूधेश्वर नाथ नगर कर दिया जाए सरकार अपने आदेश जारी करें आदेश का पालन कराना हमारा कर्तव्य है मैं पुणे हाथ जोड़कर प्रार्थना करूंगा की माननीय योगी आदित्यनाथ जी महाराज इस विषय को गंभीरता के साथ ले हम माननीय योगी जी के आदेश का पालन करेंगे 

पंडित सत्यम शर्मा

शहर मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में यातायात/नागरिक पुलिस द्वारा आम जन व स्कूलों में जाकर यातायात नियमों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया

 

            

             गौतमबुद्ध नगर कमिशनेरेट का सराहनीय कार्य 

                         48 घंटे में किया खुलासा

                           Open Video Link..









Police Commissionerate Gautam Budh Nagar

Sadak Suraksha सुरक्षा के सम्बन्ध में माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 द्वारा वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में यातायात/नागरिक पुलिस द्वारा आम जन व स्कूलों में जाकर यातायात नियमों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशन मे यातायात पुलिस द्वारा स्कूलों में प्रभात फेरी निकाली गयी तथा स्कूलों में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया

*यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन न करने वाले 610 वाहन चालकों पर एमवी एक्ट के अंतर्गत ई-चालान की कार्यवाही की गयी।*

*आज दिनांक 19.05.2022 को माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा सडक सुरक्षा के सम्बन्ध में वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक में यातायात सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण दिश निर्देश दिये गये एवं यातायात नियमों का पालन न करने पर सडक दुर्घटनाओं में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर आलोक सिंह द्वारा आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त यातायात को नोडल बनाते हुए समस्त डीसीपी को निर्देशित किया गया है। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशानुसार यातायात व सिविल पुलिस द्वारा कमिश्नरेट के विभिन्न स्कूलों मॉर्डन स्कूल सेक्टर 11 नोएडा, जागरण पब्लिक स्कूल सेक्टर 47 नोएडा, सनराइज विले पब्लिक स्कूल सेक्टर 25 नोएडा, एस0एस0 पब्लिक स्कूल सेक्टर 110 नोएडा, जीसस एण्ड मैरी पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा, एसीई सिटी सेक्टर 01 नॉलेज पार्क-5 ग्रेटर नोएडा, स्टेप बाई स्टेप पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा, रमा देवी इंटरनेशनल स्कूल रोजा जलालपुर ग्रेटर नोएडा वेस्ट, एपीजे इंटरनेशनल स्कूल नॉलेज पार्क-01 ग्रेटर नोएडा, रमा देवी इंटरनेशनल स्कूल रोजा जलालपुर ग्रेटर नोएडा वेस्ट, जी0डी0गोयनका पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा आदि स्कूलों में प्रभात फेरी निकाली गयी तथा स्कूलों में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया तथा यातायात पुलिस द्वारा सेक्टर 108 ट्रैफिक पार्क में प्रभात फेरी निकाली गयी तथा नकली हैलमेट तोडकर एवं रॉन्ग साईड, जेबरा क्रॉसिंग, रेड लाईट का पालन न करने पर एक्सीडेन्ट का डेमो दिखाया गया इसके अलावा ब्रेथ एनालाईजर, स्मोकमीटर, सेफ्टीवॉर टॉर्च के बारे में जानकारी दी गयी।*


*यातायात सुरक्षा को लेकर पुलिस उपायुक्त यातायात के नेतृत्व में सेक्टर 37 पर अनाधिकृत रूप से खडे वाहनों, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर अवैध रूप से खडे होने वाले छल्ली, शिकंजी, फल आदि की रेहडी, पटरी, मॉडल टाउन सेक्टर 62 नोएडा, छिजारसी सेक्टर 63 नोएडा, गैलेक्सी प्लाजा के सामने ग्रीन जोन में खडे वाहनों को हटवाया गया, सार्वजनिक मार्गाें पर खडे वाहनों को क्रेनों की सहायता से टोईंग करने के साथ साथ दादरी हाइवे पर स्थापित ढाबों पर खडे होने वाले ट्रकों के नो-पार्किंग में खडे होने पर चालान किये गये व कमिश्ररेट के विभिन्न स्थानों पर वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने एवं दुर्घटना से बचाव हेतु पम्पलैट वितरित किये गये।*


*यातायात में नियुक्त कर्मियों द्वारा अपने-अपने डियूटी स्थल के आस-पास अतिक्रमण को हटवाया गया और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरूद्ध प्रवर्तन कार्यवाही की गयी। बिना हैलमेट लगाकर दो पहिया वाहन चलाने पर 240 ई-चालान, विपरीत दिशा में वाहन चलाने पर 73 ई-चालान, नो-पार्किंग में वाहन खडा करने पर 110 ई-चालान, रेड लाईट जम्प करने पर 63 ई-चालान, बिना सीट बेल्ट लगाये चार पहिया वाहन चलाने पर 42 ई-चालान, दोषपूर्ण नम्बर प्लेट में 20 ई-चालान, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने पर 12 ई-चालान, ध्वनि प्रदूषण करने पर 02, वायु प्रदूषण करने पर 04 ई-चालान एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 43 ई-चालान की कार्यवाही की गयी।*


*उपरोक्त के अतिरिक्त थाना ईकोटेक-3, थाना सेक्टर 142, थाना बीटा-2, थाना दनकौर व ग्राम छिजारसी पर व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों, रेहडी, पटरी, ठेला वालों तथा विभिन्न संप्रदायों के धर्मगुरूओं एवं सम्भ्रांत नागरिकों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी।*

कलियुगी माँ संग दोनों बेटियों की ऐसी करतूत जिसने पति-पत्नी 'व' बाप-बेटी के रिश्ते को कलंकित कर दिया


 

                                   Video Link ..


    न दूल्हा न कोई बाराती , दो बहनों ने आपस मे ही कर ली शादी..

                                    Video Link ..

प्रख्यात संत बालकृष्ण दास महाराज का 14 दिवसीय स्मृति महोत्सव प्रारम्भ : शुभम शर्मा की रिपोर्ट

 


                                    Video link ...



प्रख्यात संत बालकृष्ण दास महाराज का 14 दिवसीय स्मृति महोत्सव प्रारम्भ


वृन्दावन। सेवाकुंज क्षेत्र स्थित वेणु विनोद कुंज में ठाकुर वेणु विनोद बिहारी सेवा ट्रस्ट व वेणु विनोद पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में ब्रज के प्रख्यात संत बालकृष्ण दास महाराज "अलि" का 14 दिवसीय 27वाँ स्मृति महोत्सव  विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रारम्भ हो गया है। जो कि 28 मई तक मनाया जाएगा।

ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी रमेश चंद्र सर्राफ व शिव कुमार गोयल ने बताया है कि इस महोत्सव में श्रीमज्जगद्गुरु द्वाराचार्य मलूकपीठाधीश्वर स्वामी राजेंद्रदास देवाचार्य महाराज के द्वारा 23 से 25 मई पर्यंत प्रातः 9 से 12 बजे तक "गुरु निष्ठा एवं धाम निष्ठा" विषय पर प्रवचन होंगे। 

महोत्सव के मीडिया प्रभारी डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि 26 मई को प्रातः 7 से मध्यान्ह 12 बजे तक निकुंज लीला प्रविष्ट बालकृष्ण दास महाराज "अलि" की प्रतिमा का पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा।वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पूजन-अर्चन होगा।इसके बाद पद गायन एवं संकीर्तन आदि के कार्यक्रम होंगे। सायं 5 से रात्रि 8 बजे तक संत-विद्वत सम्मेलन होगा। 

संत विद्याधर दास महाराज ने बताया है कि 26 मई को रात्रि 9 बजे से 27 मई को मध्यान्ह 12 बजे तक ब्रज की कई प्रख्यात संकीर्तन मंडलियों के द्वारा "महामंत्र" का अखंड हरिनाम संकीर्तन होगा। उत्सव पर्यंत प्रतिदिन सायं 5:30 बजे से 7:30 तक भक्त - श्रद्धालु परिकर द्वारा पद गायन व संकीर्तन आदि के कार्यक्रम होंगे। 

28 मई को संत प्रवर बालकृष्ण दास महाराज की नंदगांव स्थित दिव्य गुफा व "अलि" मन्दिर में उनका स्मृति महोत्सव किया गया है।जिसमें महाराजश्री की प्रतिमा का पूजन-अर्चन ,संत-विद्वत संगोष्ठी एवं रासाचार्या स्वामी पुलिन बिहारी शर्मा के निर्देशन में रासलीला का मंचन होगा।

भाजपा चलाएगी 2 महीने का सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम : तन्मय शंकर की रिपोर्ट



 



 *केंद्र सरकार के 8 साल सफल पूरे होने के उपलक्ष में भाजपा माना रही 2 महीने का सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम*


भारतीय जनता पार्टी के केंद्र में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सफल 8 साल पूरे होने के उपलक्ष में भाजपा 30 मई से 15 जून तक बूथ स्तर तक  सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम चलेगी। इसकी के चलते आज नॉएडा महानगर ने अपने सेक्टर 116 इस्थित ज़िला कार्यालय पर महत्वपूर्ण  बैठक करी।

बैठक की अध्यक्षता नॉएडा महानगर के ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने करी।
कार्यक्रम को संबोधित करते मनोज गुप्ता ने बताया कि 30 मई से ये सभी कार्यक्रम शुरू हो जाएँगे जिसमें कई अभियान चलाए जाएँगे जिनके नाम इस प्रकार रहेंगे: 

रिपोर्ट टू नेशन
जनसम्पर्क गतिविधियाँ 75 घंटे 
बाहरी गतिविधियाँ 75 घंटे 
विकास तीर्थ बाईक रैली 
गरीब कल्याण जनसभा 
योग दिवस 
बूथ सशक्तिकरण अभियान
नगर निकाय चुनाव 
ज़िला कार्यालय उद्घाटन

इन सभी अभियानों में एक संयोजक और उनके एक सहयोगी रहेगा जो इस पूरे अभियान को सफल बनाने की योजना बनाएँगे। 
मनोज गुप्ता जी ने आगे बताया कि 2014 से मोदी सरकार निरंतर देश को आगे बढ़ाने और जनसेवा में लगी हुई है जिसका नतीजा है कि इतनी बड़ी वैश्यविक महामारी के बावजूद भी आज भारत कई बड़े देशों से आगे है और निरंतर प्रगति की और अग्रसर है। इसी के चलते भाजपा अपने सफल 8 वर्ष माना रही है जिसके माध्यम से हम ज़िले के हर व्यक्ति तक अपनी बात को पहुँचा सकेंगे। 

ज़िला प्रभारी श्री बसंत त्यागी ने कहा हम सभी कार्यकर्ता संगठन के इस अभियान में लगकर पार्टी को बूथ कैडर तक मज़बूत करते हुए बूथ स्तर पर कार्यक्रम करते हुए ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को जोड़ने का कार्य करेंगे और मोदी सरकार के सफ़ाल 8 वर्षों के कार्यकाल को लोगों तक पहुँचा का कार्य करेंगे।

आज की बैठक में महामंत्री डिम्पल आनंद, उमेश त्यागी, गणेश जाटव, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, युद्धवीर चौहान, गिरीश कोटनाला,  मंत्री एसपी चमोली, अमरीश त्यागी, प्रमोद बहल, चमन अवाना, रवि यादव, कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, मंडल अध्यक्ष अशोक मिश्रा, लोकेश कश्यप, गोपाल गौर, सूरजपाल राणा, बबलू यादव, पंकज झा, महिला मोर्चा अध्यक्ष शारदा चतुर्वेदी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष उमेश यादव, युवामोर्चा अध्यक्ष राम निवास यादव, ग्रामीण मोर्चा अध्यक्ष शिवांश श्रीवास्तव, मुक्तानंद शर्मा, आदि लोग मौजूद रहे ।



वसीम बने कार्यकारिणी सदस्य : इंतजार मलिक की रिपोर्ट


         Open Video Link..   Open Video Link ..


*वसीम बने कार्यकारिणी सदस्य*


हापूड। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जाखड़ ने मोहल्ला पीरबाउद्दीन निवासी वसीम मेवाती पुत्र अजीमुद्दीन मेवाती को समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया है।

इस मौके पर एकत्र सभी सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्री मेवाती को बधाई दी। उधर मनोनीत सदस्य वसीम मेवाती ने भी जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जाखड़ का आभार प्रकट किया।

 

श्री नरहरि देव जू महाराज बड़े ही दयालु सन्त थे - राधा प्रसाद देव जू महाराज : शुभम शर्मा की रिपोर्ट




 

श्री नरहरि देव जू महाराज बड़े ही दयालु सन्त थे - राधा प्रसाद देव जू महाराज


वृन्दावन । श्री हरिदासिय राधा प्रसाद सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में श्री ललित कुंज गौशाला नगर स्थित आश्रम में हरिदासी परम्परा के आचार्य श्री नरहरि देव जी महाराज का 396 वा प्राकट्य महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। स्वामी श्री हरिदास पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर राधा प्रसाद देव जी महाराज की अगुवाई में श्री नरहरि देव जी महाराज का 396 भाग प्रकट उत्सव मनाया गया। जिसमें समाज गायन और साधु सेवा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। साथ ही हरिदासिय पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर आचार्य श्री राधा प्रसाद जी महाराज ने कहा कि हरिदासिय परंपरा में कई परोपकारी और विद्वान आचार्य हुए है। जिनमे से आचार्य श्री नरहरि देव जी महाराज भगवान जगन्नाथ जी का अवतार थे। श्री नरहरि देव जी महाराज बड़े ही दयालु और मानव और सन्त सेवी रसिक सन्त थे। श्री नरहरि देव जी महाराज रसलता एवं यमुना महारानी की उपासना में ही विलीन रहते थे। स्वामी श्री नरहरी देव जी महाराज के द्वारा कई ग्रंथों की रचना की गई थी। ऐसे पूज्य रसिक सन्त का प्राकट्य उत्सव प्रतिवर्ष आश्रम में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। जिसमें करीब 7 दिनों तक समाज गायन का आयोजन किया जाता है और साथ ही साधु सेवा का भी आयोजन किया जाता है। वही इस मौके पर महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज,जीतू गोला, गौरव, प्रदीप अग्रवाल, बॉबी अग्रवाल, बृजवासी खंडेलवाल, दिनेश जिंदल, प्रेम अग्रवाल, सूरज मिश्रा, गरीबदास, विष्णु अग्रवाल आदि मौजूद रहे ।


हजारीमल सोमानी इंटर कॉलेज में किया गया वाटर कूलर का शुभारम्भ : शुभम शर्मा की रिपोर्ट




 


हजारीमल सोमानी इंटर कॉलेज में किया गया वाटर कूलर का शुभारम्भ


वृन्दावन । मंगलवार की दोपहर को वृंदावन के हजारीमल सोमानी नगर पालिका इंटर कॉलेज में भारत परम स्नेह सेवा संस्थान एवं लायरा नेटवर्क इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में 150 लीटर पानी की क्षमता रखने वाले वाटर कूलर का शुभारंभ किया गया। वाटर कूलर का शुभारंभ ठाकुर राधा वल्लभ मंदिर के सेवायत टिकैत अधिकारी श्री मोहित मराल गोस्वामी व अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी, प्रधानाचार्य संजय अरोड़ा के द्वारा किया गया। वही इस दौरान राधाबल्लभ मंदिर के सेवायत मोहित मराल गोस्वामी ने कहा कि कान्हा की नगरी श्री धाम वृंदावन के विद्यार्थियों के लिए हजारीमल सोमानी नगर पालिका इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को ठंडा पानी मुहैया कराने के लिए इस वाटर कूलर का शुभारंभ किया गया। वहीं उन्होंने कहा कि संस्थाओं के माध्यम से जगह-जगह शहर और गांव में संस्था के द्वारा ऐसे ही सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि यह विद्यार्थी हमारे वृंदावन का आने वाला भविष्य है और यही विद्यार्थी अनेकों गरिमामई पदों पर पहुंचकर वृंदावन के नाम को रोशन करेंगे। उन्हीं विद्यार्थियों के लिए वाटर कूलर का शुभारंभ किया गया।

पुरस्कार व प्रमाण पत्र और निशुल्क तुलसी पौधा वितरण समारोह : शुभम शर्मा की रिपोर्ट

 







पुरस्कार व प्रमाण पत्र और निशुल्क तुलसी पौधा वितरण समारोह


वृन्दावन । वृंदावन सेवा संस्थान द्वारा संचालित वी एस एस वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर में, कम्प्यूटर/ब्यूटिशयन/सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं/बच्चियों/लड़कों को कोर्स पूरा होने पर, प्रमाण पत्र और प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन गोपाल वाटिका निकट बस स्टैंड पर किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री नारायण दास अग्रवाल, कुलाधिपति, जी एल ए यूनिवर्सिटी और विशिष्ट अतिथि श्री राम किशन अग्रवाल एवम् श्री नरेन्द्र गयावाले थे।

इस अवसर पर संस्थान द्वारा निःशुल्क तुलसी पौधों का वितरण भी किया गया।

मुख्य अतिथि श्री नारायण दास जी ने कहा कि समय की मांग है कि हम स्वाबलंबी बने। जितने ज्यादा हाथ काम करने वाले होंगे, देश, समाज और घर परिवार की उन्नति उतनी ही तेजी से होगी। वी एस एस बच्चों को जो मार्ग दिखा रही है वो बहुत ही सराहनीय और अनुकरणीय कदम है।

नरेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि जो बच्चे प्रथम, द्वितीय और तृतीय आए हैं वो तो बधाई के पात्र हैं ही और जो बच्चे कुछ नंबर कम आने पर अपना स्थान नहीं बना पाए हैं वो भी निराश ना हों तथा आगे और मेहनत करके प्रक्षिशण प्राप्त करें।

श्री राम किशन अग्रवाल ने संस्थान की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्थान विगत पन्द्रह वर्षों से समाज की सेवा कर रहा। और लगातार अपने क्रिया कलापों का विस्तार करता चला जा रहा है। इससे समाज के वंचित वर्गों को बहुत लाभ हो रहा है।

श्री लक्ष्मण सर्राफ, संस्थान अध्यक्ष ने सभी का स्वागत किया और संस्थान के क्रिया कलापों से अवगत कराया |


न दूल्हा न कोई बाराती , दो बहनों ने आपस मे ही कर ली शादी : सनसनीखेज खुलासा

 




                                Click Video Link....

भाजपा जलालाबाद मण्डल अध्यक्ष को दी गई श्रदांजलि : इंतजार मलिक की रिपोर्ट

 
                       Open This Link ....
*भाजपा जलालाबाद मण्डल अध्यक्ष को दी गई श्रदांजलि*

भजपा जलालाबाद मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी के हुए आकस्मिक निधन पर भाजपाइयों ने दी विन्रम श्रदांजलि।
भड़तीय जनता पार्टी गाजियाबाद के विधायक अजीत पाल त्यागी, मोदीनगर विधायक मंजू सिवाच,
जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल,  जिला महामंत्री भाई जितेंद्र चितौड़ा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जलालाबाद मण्डल अध्यक्ष चौधरी राशिद अली नजर आदि शामिल थे।

आसपा नेता के शादी प्रोग्राम में पहुंचे चंद्रशेखर रावण : इंतजार मलिक की रिपोर्ट


 

*आसपा नेता के शादी प्रोग्राम में पहुंचे चंद्रशेखर रावण*


हापुड। आज़ाद समाज पार्टी युवा मोर्चा के मेरठ मण्डल अध्यक्ष तालिब चौधरी के सिम्भावली शादी प्रोग्राम में पहुंचे आसपा सुप्रीमो चंद्रशेखर रावण 

                               रावण ने कहा कि राजनीतिक दल लड़ाई लड़ रहे हैं 25 प्रतिशत की है। जबकि हमारी लड़ाई 15-85 की है। आज दलित-मुस्लिम औऱ पिछड़ी जाति को आज एक होने की जरूरत है।

इस मौके पर राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य निजाम चौधरी, रविन्द्र  भाटी सहित एक दर्जन के करीब दिग्गज नेता मौजूद रहे।


पहचान किसी की भी बड़ी होती नहीं , बनानी पड़ती है : Dr. Sujata Kapoor Kalra


Dr. Sujata Kapoor Kalra





 “पहचान किसी की भी बड़ी होती नहीं, बनानी पड़ती है l अपने काम से, अपनी सोच से, अपनी मेहनत और लगन से” ये कहना है फैशन जगत में आज के दौर की उभरती मशहूर अदाकारा डॉ. सुजाता कपूर कालरा काl सुजाता पेशे से प्रोफेसर हैं, मॉडल हैं, समाज सेविका हैं और इसके साथ ही एक प्यारी सी बेटी की माँ भी हैं l 

सुजाता को बचपन से ही पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग और डांस का भी शौक़ था, लेकिन माता-पिता के समझाने पर इन्होने अपनी एजुकेशन को सबसे पहले प्राथमिकता दी, और मास्टर डिग्री के बाद पीएचडी करके सुजाता ने प्रोफेसर बनकर एक प्रतिष्ठित मुक़ाम हासिल किया l

लेकिन कहते हैं ना, कि जिसके सर पर बचपने से एक्टर और मॉडल बनने का जूनून सवार हो, वो कभी उतरता नहीं l सुजाता ने भी अपने डांस और मॉडलिंग के जुनून को ज़िन्दा रखा और घर पर ही अभ्यास करती रही l प्रोफ़ेसर बनने के बाद जब उन्होंने मॉडलिंग जगत में जाने की सोची, तो एक बार फिर माता-पिता की इच्छा पर डॉ. पुनीत कालरा से विवाह कर लिया और फिर उन्होंने एक सुन्दर सी बेटी विशारदा को जन्म दिया l 

उनकी पारिवारिक ज़िन्दगी बहुत ही ख़ुशहाल थी, लेकिन तब ही अचानक सुजाता और पुनीत को ये जानकर धक्का लगा कि उनकी बेटी दूसरे बच्चों से अलग है यानि एक ऑटिस्टिक बच्ची है l लेकिन इस बात से घबराने और टूटने की बजाय सुजाता ने मज़बूती से इस परिस्थिति का सामना किया l दोनों ने ही विशारदा को भरपूर समय और प्यार दिया l फिर कुछ समय बाद, विशारदा की परवरिश के साथ साथ सुजाता ने इस बार निर्णय लिया कि वो अपनी पारिवारिक ज़िम्मेदारी बख़ूबी निभाने के साथ साथ अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत करेगी और यही सोचकर वो फैशन जगत में उतर आई, और काफ़ी सारे राष्ट्रीय और अतंरराष्ट्रीय फैशन शो व ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया l इसके साथ ही मंच पर और मीडिया के सामने बेबाकी से अपनी बेटी के ऑटिस्टिक होने की सच्चाई को स्वीकार किया l 

इस ख़बर को जानकर उनके जानने वाले लोग उन्हें भला-बुरा कहने लगे, कि ‘फैशन जगत में सिम्पैथी लेने के लिए वो अपनी बेटी के ऑटिस्टिक होने की बात को सबके सामने लेकर आई है l’ लोग आये दिन ताना देने लगे कि “तुम पागल हो क्या ? जो बातें तुम्हे छुपानी चाहिए वो बातें मीडिया के सामने स्वीकार कर रही हो !”

लेकिन सुजाता इन सब बातों की परवाह किये बिना आगे बढ़ती रही और अपने हर इंटरव्यू में सुजाता ये स्वीकार करती थी, जिससे कि मीडिया उनसे ऑटिज्म को लेकर सवाल करती थी, और वो ज़्यादा से ज़्यादा इस पर लोगों को बता पाती थी l सुजाता का ये मानना था, कि उनकी बेटी ऑटिस्टिक ज़रूर है, लेकिन वो एक special child है, और वो इसे God gift मानती हैं l

इसी सोच के साथ उन्होंने मॉडलिंग के साथ अपने पति डॉ. पुनीत कालरा के साथ मिलकर संवेदनाऐं नाम से संस्था की शुरुआत की, जो ऑटिस्टिक बच्चों के लिए काम करती है, लोगों को जागरूक करती है, ऑटिस्टिक बच्चों को सहारा देती है और उनके छुपे talent को सबके सामने लाती है l 

लॉकडाउन के दौरान सुजाता और डॉ. पुनीत ने सोशल मीडिया के ज़रिए न सिर्फ़ लोगों में जागरूकता लाने का काम किया, बल्कि साथ ही डांस और मॉडलिंग की प्रैक्टिस भी जारी रखी, और ऑनलाइन तैयारी करती रही, ताकि लॉकडाउन open होते ही फिर से वो अपने काम के ज़रिए लोगों के दिलों पर राज करे l 

इसी दौरान सोशल मीडिया के ज़रिए एक फैशन मैगज़ीन Curvy Shine के फाउंडर और फ़िल्म एवं टीवी जगत के डायरेक्टर, राइटर, एडिटर शुभराज गुप्ता से बातचीत हुई l जहाँ सुजाता ने उन्हें अपने पैशन के साथ अपनी ऑटिस्टिक बेटी विशारदा के बारे में भी बताया, जिसके बाद शुभराज उनके साथ इमोशनली जुड़ गए और शुभ यूनिवर्सल एंटरटेनमेंट के तहत विशारदा के नाम से फ़िल्म बनाने का प्रस्ताव रखा और साथ ही सुजाता को फ़िल्म में माँ का क़िरदार निभाने को कहा l सुजाता ने जब इस बारे में अपने पति और माता-पिता से बात की, तो उन्होंने भी इस बात का स्वागत करते हुए कहा कि आपको ज़रूर ये फ़िल्म करनी चाहिए, क्यूंकि इससे आपकी अभिनय प्रतिभा को भी पहचान मिलेगी और साथ ही उनकी बेटी विशारदा को भी l  

इसके बाद शुभराज और उनकी टीम ने कहानी और अन्य पहलूओं पे काम करना शुरू कर दिया, और जल्द ही फ़िल्म “विशारदा” फ्लोर पर जाने वाली है l शुभराज और शुभ यूनिवर्सल एंटरटेनमेंट की पूरी टीम को हमारी तरफ से शुभकामनाएं, जिन्होंने ऑटिस्म जैसे एक गंभीर मुद्ददे पर फ़िल्म बनाने की सोची और सुजाता को अपना टैलेंट दिखाने का सुनहरा अवसर प्रदान किया l

आशा है कि मॉडलिंग की तरह सुजाता कपूर अपने अभिनय से भी एक अलग पहचान बनाएगी l और अपने काम के ज़रिए लाखों लोगों के दिलों पर राज करे l

  


    


    

जिस पर किया भरोसा , उसी ने ही 'इज्जत' लुटवा दी



भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह हुआ नोएडा आगमन ।


 आज माननीय जल शक्ति मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह का नॉएडा आगमन हुआ । मंत्री जी पक्षिम उत्तर प्रदेश के प्रवास पर हैं।  नॉएडा में वो माननीय ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता जी के घर पर आए और कई विषयों पर चर्चा हुई। इस मौक़े पर नॉएडा सांसद डॉक्टर महेश शर्मा जी भी रहे और उन्होंने नॉएडा को ले कर मंत्री जी से चर्चा करी। 

ज़िले से महामंत्री उमेश त्यागी , गणेश जाटव , उमेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा ने एमएलसी वंदना वर्मा को किया सम्मानित : पंकज शर्मा की रिपोर्ट



पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा ने एमएलसी वंदना वर्मा को किया सम्मानित



गाजियाबाद-पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चे की ओर से गाजियाबाद के सदरपुर गांव में स्थित नवयुग विद्यापीठ इंटर कॉलेज में  एमएलसी वंदना वर्मा  को सम्मानित किया गया। इससे पहले रोटरी क्लब के सहयोग से   निर्मल सिंह  की ओर से कॉलेज में वंदना वर्मा जी ने गरीब छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं।

समारोह में राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने भी शिरकत की। इस दौरान पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष  सत्यपाल सिंह यादव ने वंदना  से अनुरोध किया कि वे मोर्चे की उत्तर प्रदेश के 26 जिलों के मिलाकर अलग प्रदेश बनाने की मांग को जोर-शोर से उठाएं ताकि पश्चिम क्षेत्र के लोगों के समय और धन की बर्बादी को रोका जा सके। उन्होंने बताया की यहां के लोग न्याय पाने के लिए इलाहाबाद जाते हैं या लखनऊ जाते हैं तो लोगों का काफी धन और काफी समय व्यर्थ में बर्बाद होता है। इसी बीच मोर्चे के महासचिव कर्नल सुधीर ने बताया कि जिस प्रकार से अलग प्रदेश की मांग  सांसद मलूक नागर  ने उठाई है उसी प्रकार से और भी कई सांसदों से संपर्क किया जा रहा है और वह शीघ्र ही इस मांग को संसद में उठाएंगे। गाजियाबाद जिले में आने पर वंदना  का मोर्चे के गाजियाबाद जिला अध्यक्ष राजेंद्र पाराशर ने फूल माला देकर स्वागत किया। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी  अशोक भारतीय ने भी मोर्चे की मांग का समर्थन करते हुए व्यापार मंडल की ओर से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। स्वर्णकार संघ की ओर संघ के राष्ट्रीय महासचिव  रवि वर्मा ने मोर्चे की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि स्वर्णकार संघ पहले भी मोर्चे को अपना सहयोग देता आया है और आगे भी सहयोग देता रहेगा। अंत में समारोह की मुख्य अतिथि वंदना वर्मा  ने पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चे के आंदोलनों को अपना समर्थन देने की घोषणा की और इस मांग को पुरजोर से उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने मोर्चे के पदाधिकारियों को सुझाव देते हुए कहा कि मोर्चे के आंदोलन को युवा वर्ग से जोड़ना चाहिए और युवाओं की एक अलग विंग होनी चाहिए तथा आंदोलन चलाने के लिए मोर्चा को आर्थिक रूप से सक्षम बनाया जाए। समारोह में उपस्थित लोगों में साबिर अली खान, (सहारनपुर), राजवीर सिंह मुंडेत (शामली ),वंदना चौधरी ,ओमवीर बीर वाल, बालकिशन गुप्ता (बालू,) वी के मलिक हंस वीर सिंह,

 ओम प्रकाश सैना एडवोकेट, सत्येंद्र कुमार (अर्जुन अवार्ड विजेता ),ठाकुर चंद्रभान सिंह , इंतजार अली ,रिजवाना खान पर्वता रोहिणी ,गौरव यादव एडवोकेट ,राकेश शर्मा ,(सदरपुर) समीर शर्मा, विशाल जैन, हिमांशु शर्मा भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, जयपाल चौधरी( सदरपुर) आदि उपस्थित रहे ।


 

त्रि दिवसीय भक्त चरित्र सत्संग भव्य महाकुंभ संपन्न : पंकज शर्मा की रिपोर्ट




 


त्रि दिवसीय भक्त चरित्र सत्संग भव्य महाकुंभ संपन्न


गाजियाबाद -लोहिया नगर हिंदी भवन संस्कार प्रवाह चैरिटेबल ट्रस्ट पंजीकृत के तत्वाधान में संस्कार उपवन प्रस्तावित आध्यात्मिक एवं शैक्षणिक केंद्र के भव्य शिलान्यास के उपलक्ष में त्रिदिवसीय दिवसीय भक्त चरित्र सत्संग का भव्य महाकुंभ संपन्न हुआ इस भव्य कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रातः स्मरणीय जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री वासुदेवाआचार्य जी महाराज (विद्याभास्कर स्वामी जी )अयोध्या के मार्गदर्शन में यात्रा पूर्ण हुई इस यात्रा में भक्तों को अपना आशीर्वाद प्रदान करने के लिए जगतगुरु द्वाराचार्य श्रीमलूकपीठाधीश्वर पूज्यपाद स्वामी  राजेंद्रदास महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ त्रिदिवसीय की यात्रा में शामिल हुए वृंदावन से पधारे चित्र विचित्र के भजनों का आनंद प्राप्त हुआ इस अवसर पर श्रद्धेय  नवनीतप्रिय दास  संस्थापक संस्कार उपवन के मार्गदर्शन में त्रिदिवसीय भक्त चरित्र सत्संग की धारा प्रवाह मैं भक्तों को डुबकी लगाने का मौका प्रधान हुआ।


15 मई को गुलमोहर एन्क्लेव में लगेगा पैथकाइंड का जांच कैम्प : पंकज शर्मा की रिपोर्ट

 


15 मई को गुलमोहर एन्क्लेव में लगेगा पैथकाइंड का जांच कैम्प


गाजियाबाद। महानगर के राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव में 15 मई को पैथकाइंड लैब्स की ओर से एक जांच कैम्प लगाया जाएगा। रविवार की सुबह साढ़े 7 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक लगने वाले कैम्प में विशेष छूट पैकेज के साथ जांच की जायेगी। 

   गुलमोहर एन्क्लेव में एक बार फिर से जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी गुलमोहर एनक्लेव के मैनेजर राहुल त्यागी ने दी है। उन्होंने बताया कि आरडब्लूए के कम्युनिटी हॉल में पैथकाइंड लैब्स की ओर से रविवार 15 मई की सुबह साढ़े 7 बजे से लगने वाले कैम्प में ह्रदय, किडनी, हड्डियों, थाईराइड, लिवर, नसों व इन्फेक्शन आदि की जांच की जाएगी। विशेष छूट के साथ जारी किए कुल आठ पैकेज के अंतर्गत पैथकाइंड लैब्स लोगों की जांच करेगी। इसके अलावा कैम्प में टीएसएच, कोलेस्ट्रॉल व ब्लड शुगर में से कोई भी एक टेस्ट निशुल्क किया जाएगा। इससे पहले भी सोसायटी में लोगों की जांच के उद्देश्य से इसी प्रकार के कैम्प आयोजित किये जाते रहे हैं।


मुस्लिम वर्ग का बड़ा जत्था हुआ भाजपा में शामिल : हापुड़ ब्यूरो










*टीम मोदी व भाजपा के दादरी संयुक्त कार्यक्रम में कई सपा नेताओं ने थामा भाजपा का दामन*

*पार्टी के पटके पहनाकर दिलाई सदस्यता*

हापुड़। शनिवार को टीम मोदी यूथ बिर्गेड और भारतीय जनता पार्टी की एक संयुक्त बैठक का आयोजन भाजपा अनुसूचित मोर्चा जलालाबाद मण्डल के पूर्व मीडिया प्रभारी इन्तज़ार मलिक के आवास किया गया।
              बैठक की अध्यक्षता टीम मोदी यूथ बिर्गेड के सह-संयोजक एवं भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जलालाबाद मण्डल अध्यक्ष उमेश चौटाला ने तो संचालन नेताजी बहादुर सिंह ने किया।
            इस अवसर पर पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के पिलखुवा देहात अध्यक्ष आबिद खान व अनुसूचित मोर्चा जलालाबाद मण्डल अध्यक्ष उमेश चौटाला ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि भारतीय जनता पार्टी को अल्पसंख्यको की दुश्मन माना जाता है लेकिन ऐसा नहीं है। यह सब एक राजनीतिक जहर हैं। जो भाजपा के खिलाफ कुछ सडन्त्रकारी नेताओं ने अल्पस्यंखको में भर रखा है।
कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऐसी भाजपा की सरंचना कर रहे हैं। जहां सबका साथ सबका विकास होता है।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नेताजी आज़ाद मेवाती, शाहनवाज अल्वी और नवाब मन्सूरी को गले में पटका पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।
जलालाबाद मण्डल महिला मोर्चा की कार्यकारिणी सदस्या हासमीन बेगम, इन्तज़ार मलिक, नदीम चौधरी, नेताजी बहादुर सिंह, आलम चौधरी, केपी गौतम, बबली जाटव, दिलशाद मन्सूरी, आजाद मेवाती, नवाब मन्सूरी, शाहनवाज अल्वी आदि मौजूद रहे।


 

Hapur News : यातायात पुलिस 'व' यात्रियों की सुविधा के लिए सम्राट प्रॉपर्टीज ने सड़कों पर लगाए फ्लेक्स बोर्ड : इंतजार मलिक की रिपोर्ट













यातायात पुलिस व यात्रियों की सुविधा के लिये सम्राट प्रोपर्टीज ने सड़कों पर लगाये फ्लेक्स बोर्ड

हापुड़। सम्राट प्रोपटीज एन्ड  बिल्डर ने यातायात पुलिस व यात्रियों की बढ़ती परेशानियों को देखते हुए नगर की सड़कों एवं चौराहों पर रास्तो के निशान और यातायात पुलिस के लिए धुप से बचाव के लिए पुलिस बूथों की व्यवस्था कराई।
 ●सम्राट प्रोपर्टीज के मालिक एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर विनोद कुमार सागर ने बताया कि वह ओर उनकी फर्म हमेशा जरूरत मन्द लोगों के साथ खड़ी है और हमेशा खडी रहेगी। 
बताया कि उन्होंने जो कार्य किये हैं। उनकी सराहना करते हुए हापुड़ पुलिस आभार प्रकट किया है।
बढ़ते क्राइम को देखते हुए मोदी नगर स्टेट करवाया पुलिस चौकी का निर्माण पुलिस चौकी का जो निर्माण है जो यात्री भटक जाते हैं रास्ता उन को ध्यान में रखते हुए समाज के हित में सम्राट प्रॉपर्टीज एंड बिल्डर द्वारा एक अहम कदम उठाकर समाज को एक नई दिशा व एक नई दिशा की ओर मार्गदर्शन करने का बहुत ही सराहनीय और महत्वपूर्ण कार्य किया गया है इस कार्य को लेकर हापुड़ की पुलिस ने सम्राट प्रॉपर्टी का दिल से आभार व्यक्त करके समाज के लिए बढ़ते कार्यकाल आभार प्रकट किया

TAAZA BULLETIN विशेष

श्री हनुमान जी की आरती ।

  श्री हनुमान जी की आरती आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की॥ जाके बल से गिरिवर कांपे। रोग दोष जाके निकट न झांके॥ अंजनि पुत्र म...