*चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे तीन बदमाशों को गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से 15 कुन्तल भूसा सहित एक छोटा हाथी और तीन अवैध चाकू बरामद*
हापुड़। एसपी दीपक भूकर के निर्देश पर वरण जनपद हापुड़ में पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अपराधियों की धरपकड़ के दौरान गुरुवार को गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया।
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाश बड़े ही शातिर किस्म के अपराधी हैं। जो एक गिरोह बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते है।
बताया कि इनके कब्जे से चोरी किये हुए 15 कुन्तल भूसा के साथ ही एक छोटा हाथी और तीन अवैध चाकू बरामद किए गए है।
गिरफ्तार बदमाशों की पहचान साजिद पुत्र बशीर निवासी ग्राम शाहजहांपुर थाना किठौर जिला मेरठ, गुलफाम पुत्र रहसुल निवासी ललियाना थाना किठौर जिला मेरठ, माजिद पुत्र मतलूब निवासी स्याना जिला बुलन्दशहर के रूप में हुई हैं।
समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने कार्यवाही कर तीनो बदमाशों को कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया।
रिपोर्ट : इन्तज़ार मलिक।