Mathura News : श्री गोविंद गौधाम गौशाला में गायों की सेवा देख गदगद हुए राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप : शुभम शर्मा की रिपोर्ट



श्री गोविंद गौधाम गौशाला में गायों की सेवा देख गदगद हुए राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप

 

शुभम शर्मा की रिपोर्ट

  

वृंदावन ।  यूपी के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप जिले के दौरे पर आए। वही उन्होंने कई कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने राजीव भवन में  दिव्यांगों को ट्राई साइकिल का वितरण किया। वात्सल्य ग्राम में  वशिष्टयम टीचर्स टेनिग इंस्टीट्यूट का निरीक्षण किया। श्री कश्यप ने अक्रूर मंदिर स्थित श्री गोविंद गौधाम गौशाला का निरीक्षण किया। मंत्रोच्चरण के मध्य गायों का पूजन किया। गौशाला के बारे में उन्होंने कहा कि यहां गायों की सेवा बड़े ही अच्छे ढंग से हो रही है। कहा कि वह भी यहां आकर धन्य हुए हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने विभिन्न लीला कर दुनियां का बड़ा संदेश दिया था। पत्रकारों के पूछने पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी का विकास कराने के लिए कृत संकल्पित हैं। श्री कश्यप ने गौशाला के संरक्षक विपिन अग्रवाल मुकुट वाले के साथ बातचीत की। वही इस मौके पर वृन्दावन के रसिक सन्त महंत मोहिनी बिहारीं शरण महाराज से श्री कश्यप को शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। वही श्री कश्यप महंत श्री का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा लड्डू जी, अरविंद सिंगला, डॉ. हरिओम शर्मा एवं टीकम सिंह आदि उपस्थित थे।


लोकेशन - वृन्दावन जिला मथुरा

TAAZA BULLETIN विशेष

श्री हनुमान जी की आरती ।

  श्री हनुमान जी की आरती आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की॥ जाके बल से गिरिवर कांपे। रोग दोष जाके निकट न झांके॥ अंजनि पुत्र म...