गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिशनेरेट का सराहनीय कार्य ..
48 घंटे में किया घटनाक्रम का खुलासा..
थाना सूरजुर पुलिस व बदमाशों के बीच हुयी पुलिस मुठभेड़ में 02 बदमाश गोली लगने से घायल व गिरफ्तार
दिनांक 20.05.2022 को समय रात्रि 12 बजे थाना सूरजपुर पुलिस व बदमाशो के बीच जुनपथ गोलचक्कर से डिपो गोलचक्कर की ओर हुयी मुठभेड में 02 बदमाश गोली लगने से घायल व गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल चोरी की तथा दो तमंचे 315 बोर व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर तथा नाल में फसे दो खोखा कारतूस बरामद हुये। घायल बदमाशों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। घायल बदमाशों के नाम 1. आसिफ पुत्र तैय्यब निवासी ग्राम खिवाई थाना सरूरपुर मेरठ 2. खालिद पुत्र मुस्तफा निवासी ग्राम खिवाई थाना सरूरपुर मेरठ। घायल बदमाश आसिफ उपरोक्त थाना सूरजपुर से मु०अ०सं० 676/21 धारा 380/457 भादवी व 309/21 धारा 380 भादवि में वांछित चल रहा था। दोनों बदमाशों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।
