चेतन त्यागी बने प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिम प्रांत हापुड़ जिले का मिला प्रभार
चेतन त्यागी बने प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिम प्रांत
गजब की धोखाधड़ी - विश्वासघात
ग्राहक बनकर ज्वेलर्स को लूटा
jeevansathi.com पर savdhaan india, हुआ बड़ा खुलासा
jeevansathi.com पर savdhaan india, हुआ बड़ा खुलासा
Classroom में छात्र से हाथ दबवाते हुए Teacher का Viral Video
jeevansathi.com पर savdhaan india | हुआ बड़ा खुलासा | jeevansaathi.com | savdhaan india
नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्मी ने पुलिस बल पर की पत्थरबाजी
नोएडा ।
नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त ने पुलिस बल पर की पत्थरबाजी आपको बता दूं कि नोएडा की थाना सेक्टर 24 पुलिस को नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना प्राप्त हुई थी इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए f.i.r. पंजीकृत किया गया एवं अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया अभियुक्तों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लाया गया मेडिकल परीक्षण होने के पश्चात अभी तक वापसी ले जाते समय अभियुक्त द्वारा फरार होने की कोशिश की गई जिसमें उसके द्वारा पुलिस बल पर पत्थर आदि से हमला किया गया जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस बल द्वारा अभियुक्त के पैर में गोली दाग दी गई जिससे वह घायल हो गया और पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया
पार्किंग में गाड़ी खड़ी करना पड़ा भारी
पार्किंग बॉय के भरोसे गाड़ी छोड़ने वालों के लिए खबर
पार्किंग में यदि आप अपनी गाड़ी पार्किंग बॉय के भरोसे छोड़कर जा रहे हैं तो हो जाएं सावधान कहीं ऐसा न हो गाड़ी की में पड़े कीमती सामान से हाथ धो बैठें क्योंकि ऐसा ही एक चौकाने वाला मामला नोएडा की सिक्योरिटी से लैस dlf मॉल की पार्किंग में देखने को मिला है जहां खड़ी गाड़ी की दिग्गी खोलकर 2 बैग चोरी कर लिए गए जिसमे 1 लैपटॉप , 1 थिंक पैड 'व' 1 लाख 10 हजार रुपये थे । हालांकि नोएडा की शक्तिमान पुलिस ने चोर को पकड़ लिया है चोर ने पूछने पर बताया कि जैसे ही उसके पास इतनी रकम आयी सबसे पहले उसने वीवो का लेटेस्ट मॉडल का फ़ोन फेसबुक पर रील बनाने के लिए खरीदा 'व' 60 हजार रुपये उसने अपनी पत्नी को दे दिए । ऐसी ही खबरों के माध्यम से हम आपको सावधान करते रहते हैं जिससे आप सतर्क रह सकें मिलते हैं फिर एक नई खबर के साथ तब तक के लिए नमस्कार ।
थाना फेस-3 पुलिस और गोकशी करने वाले बदमाशों के बीच पुलिस मुठभेड
थाना फेस-3 पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक आयशर केंटर गाड़ी को रोकने का इशारा किया गया जिसपर केंटर गाड़ी सवार बदमाशों द्वारा गाड़ी को रोकने के बजाय तेजी से भगाने का प्रयास किया गया, जवाबी कार्रवाई के दौरान पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के गढी चौखण्डी, डूब क्षेत्र के पास केंटर गाड़ी के टायर में गाली मारकर रोक लिया गया जिस पर बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ हेतु चलाई गयी गोली पैर में लगने के कारण दो बदमाश 1.हसीन पुत्र इकरार निवासी सम्भल 2.फरजन पुत्र मुरार को घायल अवस्था में व बिलाल को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। बदमाशों के कब्जे से गोकशी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण, 02 अवैध तमंचे मय 02 खोखा व 01 जिन्दा कारतूस व एक आयशर केंटर बरामद किये गये है। बदमाश शातिर किस्म के गौ तस्कर है जिनके द्वारा पूर्व में गोकशी की घटना की जा चुकी है। इनके 02 साथी पूर्व में पुलिस मुठभेड के दौरान व 01 अन्य साथी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इनके आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है।
किसान नेता की माता को श्रदांजलि देने हापुड पहुंचे वीएम सिंह
हापुड। बुधवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के मुखिया 'व' किसानों के हमदर्द सरदार वीएम सिंह हापुड़ जिले के गांव श्यामपुर में किसान नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य भगत राम की माता की अंत्येष्टि में उनको श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आयोजित शोक सभा में कहा कि पूरा देश का किसान एमएसपी चाहता है और बिना एमएसपी के किसान का भला नहीं होने वाला। इस अवसर पर निरंजन शास्त्री, चौधरी हाकम सिंह, चौधरी नरेंद्र सिंह, मुकुल कुमार त्यागी, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी, पं नानक चन्द, परविन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
*जनपद हापुड से ब्यूरो चीफ इन्तज़ार मलिक की रिपोर्ट*
सत्यम शर्मा के प्रयास से मुक्त हुई लव जिहाद में फंसी..
Video Link....
रात 10:00 बजे लव जिहाद के मामले की सूचना मिली तभी तुरंत टीम को लेकर ट्रेन में चेक कर करके लड़की को प्राप्त करा और लड़की को सुरक्षित पकड़ कर आरपीएफ की सहायता से उसको उसके घर पहुंचाने का कार्य किया सत्यम शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के कार्य पर हमारे प्रशासन को और हमारे हिंदू धर्म के मां-बाप को बहुत ही ध्यान देकर अपने बच्चों को धर्म की रक्षा और धर्म की रीति रिवाज बताकर चलना चाहिए |
हरिवंश महाप्रभु ने रस भक्ति को ब्रजभाषा का उपास्य बनाया: नवनीत प्रिय दास महाराज
शुभम शर्मा की रिपोर्ट ।
वृन्दावन। गोविंद घाट स्थित अखिल भारतीय निर्मोही बड़ा अखाड़ा रास मंडल पर पंच दिवसीय श्रीमद्भक्तमाल कथा का आयोजन अग्रवाल गोटा परिवार के द्वारा महंत लाड़िली शरण महाराज के पावन सानिध्य में अत्यंत श्रद्धा व धूमधाम के साथ आयोजित किया जा रहा है। प्रख्यात भक्तमाल कथा प्रवक्ता नवनीत प्रिय दास महाराज के द्वारा भक्तों व श्रद्धालुओं को श्रीमद्भक्तमाल कथा के अन्तर्गत प्रथम दिवस पर श्री राधावल्लभ सम्प्रदाय के प्रवर्तक हरिवंश महाप्रभु के जीवन चरित्र का श्रवण कराया गया।उन्होंने कहा कि हरिवंश महाप्रभु श्याम सुंदर की वंशी के अवतार एवं राधा चरणों की प्रधानता वाली मधुर रसोपासना के आविर्भावक थे। उन्होंने उपासना,भक्ति , काव्य और संगीत आदि के क्षेत्र में क्रांतिकारी मोड़ दिए।उनका जन्म मथुरा के बाद ग्राम में वट वृक्ष के नीचे हुआ था।
कथा व्यास नवनीत प्रिय दास महाराज ने कहा कि हरिवंश महाप्रभु को राधा रानी ने स्वयं अपने दर्शन देकर और अपनी निकुंजोपासना का मंत्र दान देकर शिष्यत्व प्रदान किया था। साथ ही उन्होंने इनको "हित" की उपाधि प्रदान की। अतः हरिवंश महाप्रभु राधारानी को अपना इष्ट व गुरु दोनों ही मानते थे।हरिवंश महाप्रभु ने संवत् 1591 में श्रीधाम वृन्दावन आकर यहां के परिक्रमा मार्ग स्थित मदन टेर पर सर्वप्रथम ठाकुर राधावल्लभ लाल को प्रतिष्ठित किया।
श्रीमहंत लाड़िली शरण महाराज ने कहा कि हरिवंश महाप्रभु रस भक्ति धारा के उत्सकार व भक्ति मार्ग के नवोन्मेषक थे। उन्होंने रस भक्ति को ब्रज भाषा का आकर्षक उपास्य बनाया। साथ ही उन्होंने समाज संगीत की परिपाटी का शुभारम्भ किया।
वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि राधावल्लभ सम्प्रदाय का मध्यकालीन हिन्दी साहित्य में मात्रा और गुणवत्ता दोनों ही दृष्टियों से अतुलनीय योगदान है।हरिवंश महाप्रभु की नाम वाणी,लीला, धाम और उपासना आदि के क्षेत्र में अनेकों महानतम व मौलिक देनें हैं।उन्हीं ने ब्रज वृन्दावन में रास मंडल, सेवाकुंज, वंशीवट,धीर समीर, मानसरोवर, हिंडोला स्थल, श्रृंगार वट और वन विहार नामक लीला स्थलों को प्रकट किया।
इस अवसर पर श्रीहित हरिवंश महाप्रभु का जन्मोत्सव अत्यंत धूमधाम व गाजे-बाजे के साथ मनाया गया। बधाइयां गाईं गईं। मेवा-मिष्ठान, खिलौने, बर्तन, वस्त्र, रुपए आदि लुटाए गए।
आयोजन में मुख्य यजमान कृष्णा अग्रवाल, राजू गोटे वाले, दीपक अग्रवाल, श्रीहित परमानंद शोध संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष श्रीहित विष्णुमोहन नागार्च, युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा, भागवताचार्य ललित वल्लभ नागार्च,भागवताचार्य हरेकृष्ण शर्मा "शरद", सार्थक अग्रवाल, प्रद्युम्न अग्रवाल व सर्वेश्वर अग्रवाल आदि की उपस्थिति विशेष रही।
उत्तर प्रदेश सरकार में चीनी उद्योग गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ..
Video Link..
उत्तर प्रदेश सरकार में चीनी उद्योग गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के मेरठ की क्रांतिकारी धरती पर प्रथम बार आगमन पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के गेट पर छात्र नेता, जिला संयोजक भाजपा मोहित रस्तोगी गोविन्दपुरी ने जोरदार स्वागत किया, मोहित रस्तोगी ने अपने साथियों के साथ मंत्री को माला पहनाकर व गुलदस्ता देकर स्वागत किया उसके बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस सभागार में मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने किसानों से सीधा संवाद किया और कहा किसानों ने विश्वास मेर पर और मेरा किसानों पर है मैं उसे कभी भी टूटने नहीं दूंगा हम सब मिलकर काम करेंगे
इस अवसर पर साथ में तरुण मलिक विक्रांत देशवाल अंकित राहुल कस्तला हिमांशु भटनागर नदीम खान ऋषभ शर्मा आदि उपस्थित रहे
राष्ट्रीय राजमार्गों पर सौर ऊर्जा का हो रहा प्रयोग : रंजन तोमर
राष्ट्रीय राजमार्गों पर सौर ऊर्जा का हो रहा प्रयोग - आरटीआई
समाजसेवी श्री रंजन तोमर की आरटीआई पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने दिया जवाब
नॉएडा - जलवायु परिवर्तन के मद्देनज़र भारतीय राष्ट्रिय राजमार्ग प्राधिकरण और भारत सरकार धीरे धीरे राष्टीय राजमार्गों पर आम ऊर्जा के बदले सौर ऊर्जा का इस्तेमाल करने लगा है , समाजसेवी एवं अधिवक्ता श्री रंजन तोमर ने एक आरटीआई में सवाल पूछा था की देश में कितने एक्सप्रेसवे हैं जिनपर ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे की तरह सौर ऊर्जा का उपयोग हो रहा है , और कितने ऐसे राजमार्ग हैं जिनपर सौर ऊर्जा के उपयोग की कोशिश हो रही है , इस बाबत जानकारी देते हुए प्राधिकरण कुल ऐसे राजमार्गों की संख्या एक साथ संकलित न होने के कारण अभी नहीं दे पाया किन्तु विभिन्न परियोजना कार्यान्वन यूनिटों से श्री तोमर के पास जवाब आया जिनसे यह बात साफ़ है की देश भर में राजमार्गों पर सौर ऊर्जा का बढ़ चढ़ कर उपयोग हो रहा है।
उदाहरण के तौर पर जिन कार्यान्वन यूनिटों से जवाब आये हैं उनमें दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे , ईस्टर्न पेरीफेरल पर , अक्षरधाम दिल्ली से ईस्टर्न पेरीफेरल पर , दिल्ली से वड़ोदरा एक्सप्रेसवे , वड़ोदरा मुंबई एक्सप्रेसवे आदि पर सौर ऊर्जा का उपयोग किया जा रहा है , श्री रंजन तोमर ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा की यह एक हर्ष का विषय है , एक पर्यावरण प्रेमी होने के नाते वह श्री नितिन गडकरी , सड़क एवं परिवहन मंत्री , भारत सरकार का धन्यवाद देते हैं , सौर ऊर्जा से पर्यावरण को होने वाले ननुकसान में कमी आएगी और इसे पुरे देश में लागू करने की ज़रूरत है , जिन राजमार्गों और राज्यों के रोड पर भी सौर ऊर्जा का उपयोग हो सके वह ऐसा करें। ताकि हमारी पृथ्वी को बचाया जा सके।
जीएस मेडिकल कॉलेज ने 31 क्षय रोगियों को लिया गोद : इंतजार मलिक की रिपोर्ट
*जीएस मेडिकल कॉलेज ने 31 क्षय रोगियों को लिया गोद*
*उपचार जारी रहने तक देखरेख और पोषाहार उपलब्ध कराने की ली जिम्मेदारी*
कलियुगी माँ संग दोनों बेटियों की ऐसी करतूत जिसने पति-पत्नी 'व' बाप-बेटी के रिश्ते को कलंकित कर दिया ..
न दूल्हा न कोई बाराती , दो बहनों ने आपस मे ही कर ली शादी..
हापुड़। जीएस मेडिकल कॉलेज ने बृहस्पतिवार को 31 क्षय रोगियों को गोद लेकर पोषाहार उपलब्ध कराने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान कालेज प्रबंधन ने गोद लिए गए क्षय रोगियों को पोषाहार उपलब्ध कराया। इतना ही नहीं कालेज प्रबंधन ने इन सभी को उपचार जारी रहने तक पोषाहार उपलब्ध कराने के साथ ही उनकी देखरेख करने का भी जिम्मा लिया है।
जिला क्षय रोग अधिकारी डा. राजेश सिंह ने बताया राज्यपाल के आह्वान पर सामाजिक संगठनों का टीबी से ग्रसित बच्चों को गोद लेने में सहयोग मिल रहा है।
डीटीओ डा. सिंह ने इस मौके पर क्षय रोगियों से कहा- वह नियमित रूप से दवा लेते रहें, टीबी की बीमारी पूरी तरह ठीक हो जाती है। कालेज प्रबंधन की ओर से डा. अमित शर्मा और डा. अमित जून ने कहा- क्षय रोगियों को गोद लेने का मकसद उन्हें भावनात्मक और सामाजिक सहयोग के साथ ही उनकी देखभाल करते हुए सही समय पर दवा तथा पोषाहार उपलब्ध कराना है, ताकि टीबी के विरुद्ध लड़ाई में उनका आत्मबल कमजोर न पड़ने पाए और वह टीबी को मात देकर स्वस्थ जीवन जी सकें।
इस मौके पर राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के जिला पीपीएम कॉर्डिनेटर सुशील चौधरी ने बताया निक्षय पोषण योजना के तहत सभी रोगियों को उपचार जारी रहने तक सरकार 500 रुपए प्रति माह देती है, ताकि वह अच्छी खुराक ले सकें और टीबी को मात देने में मदद मिल सके।
कालेज प्रबंधन की ओर से क्षय रोगियों को पोषाहार किट में भुना हुआ चना, दलिया, सोयाबीन और मूंगफली आदि उपलब्ध कराई गईं।
इस मौके पर जीएस मेडिकल कॉलेज के डीन टी. जे. हेमलानी, एमएस डॉ. सुरेश कुमार, टीबी विभागाध्यक्ष डॉ संजय सहाय, एमओ डा. वीरेंद्र चौहान और टीबीएचबी विशाल कुमार आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में क्षय रोग विभाग से एसटीएस संगीता अरोड़ा और टीबीएचबी विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
थाना सूरजुर पुलिस व बदमाशों के बीच हुयी पुलिस मुठभेड़ में 02 बदमाश गोली लगने से घायल व गिरफ्तार : Taaza Bulletin
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिशनेरेट का सराहनीय कार्य ..
48 घंटे में किया घटनाक्रम का खुलासा..
थाना सूरजुर पुलिस व बदमाशों के बीच हुयी पुलिस मुठभेड़ में 02 बदमाश गोली लगने से घायल व गिरफ्तार
दिनांक 20.05.2022 को समय रात्रि 12 बजे थाना सूरजपुर पुलिस व बदमाशो के बीच जुनपथ गोलचक्कर से डिपो गोलचक्कर की ओर हुयी मुठभेड में 02 बदमाश गोली लगने से घायल व गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल चोरी की तथा दो तमंचे 315 बोर व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर तथा नाल में फसे दो खोखा कारतूस बरामद हुये। घायल बदमाशों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। घायल बदमाशों के नाम 1. आसिफ पुत्र तैय्यब निवासी ग्राम खिवाई थाना सरूरपुर मेरठ 2. खालिद पुत्र मुस्तफा निवासी ग्राम खिवाई थाना सरूरपुर मेरठ। घायल बदमाश आसिफ उपरोक्त थाना सूरजपुर से मु०अ०सं० 676/21 धारा 380/457 भादवी व 309/21 धारा 380 भादवि में वांछित चल रहा था। दोनों बदमाशों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।
गाजियाबाद का नाम बदलकर श्री दूधेश्वरनाथ जी के पवित्र नाम पर हो : सत्यम शर्मा
मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी वह माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी जी से प्रार्थना करूंगा कि हमारे गाजियाबाद का नाम बदलकर विश्व प्रसिद्ध सिद्ध पीठ भगवान श्री दूधेश्वरनाथ जी के पवित्र नाम पर भगवान श्री दूधेश्वर नाथ नगर कर दिया जाए सरकार अपने आदेश जारी करें आदेश का पालन कराना हमारा कर्तव्य है मैं पुणे हाथ जोड़कर प्रार्थना करूंगा की माननीय योगी आदित्यनाथ जी महाराज इस विषय को गंभीरता के साथ ले हम माननीय योगी जी के आदेश का पालन करेंगे
पंडित सत्यम शर्मा
शहर मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में यातायात/नागरिक पुलिस द्वारा आम जन व स्कूलों में जाकर यातायात नियमों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया
गौतमबुद्ध नगर कमिशनेरेट का सराहनीय कार्य
48 घंटे में किया खुलासा
Police Commissionerate Gautam Budh Nagar
Sadak Suraksha सुरक्षा के सम्बन्ध में माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 द्वारा वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में यातायात/नागरिक पुलिस द्वारा आम जन व स्कूलों में जाकर यातायात नियमों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशन मे यातायात पुलिस द्वारा स्कूलों में प्रभात फेरी निकाली गयी तथा स्कूलों में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया
*यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन न करने वाले 610 वाहन चालकों पर एमवी एक्ट के अंतर्गत ई-चालान की कार्यवाही की गयी।*
*आज दिनांक 19.05.2022 को माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा सडक सुरक्षा के सम्बन्ध में वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक में यातायात सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण दिश निर्देश दिये गये एवं यातायात नियमों का पालन न करने पर सडक दुर्घटनाओं में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर आलोक सिंह द्वारा आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त यातायात को नोडल बनाते हुए समस्त डीसीपी को निर्देशित किया गया है। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशानुसार यातायात व सिविल पुलिस द्वारा कमिश्नरेट के विभिन्न स्कूलों मॉर्डन स्कूल सेक्टर 11 नोएडा, जागरण पब्लिक स्कूल सेक्टर 47 नोएडा, सनराइज विले पब्लिक स्कूल सेक्टर 25 नोएडा, एस0एस0 पब्लिक स्कूल सेक्टर 110 नोएडा, जीसस एण्ड मैरी पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा, एसीई सिटी सेक्टर 01 नॉलेज पार्क-5 ग्रेटर नोएडा, स्टेप बाई स्टेप पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा, रमा देवी इंटरनेशनल स्कूल रोजा जलालपुर ग्रेटर नोएडा वेस्ट, एपीजे इंटरनेशनल स्कूल नॉलेज पार्क-01 ग्रेटर नोएडा, रमा देवी इंटरनेशनल स्कूल रोजा जलालपुर ग्रेटर नोएडा वेस्ट, जी0डी0गोयनका पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा आदि स्कूलों में प्रभात फेरी निकाली गयी तथा स्कूलों में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया तथा यातायात पुलिस द्वारा सेक्टर 108 ट्रैफिक पार्क में प्रभात फेरी निकाली गयी तथा नकली हैलमेट तोडकर एवं रॉन्ग साईड, जेबरा क्रॉसिंग, रेड लाईट का पालन न करने पर एक्सीडेन्ट का डेमो दिखाया गया इसके अलावा ब्रेथ एनालाईजर, स्मोकमीटर, सेफ्टीवॉर टॉर्च के बारे में जानकारी दी गयी।*
*यातायात सुरक्षा को लेकर पुलिस उपायुक्त यातायात के नेतृत्व में सेक्टर 37 पर अनाधिकृत रूप से खडे वाहनों, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर अवैध रूप से खडे होने वाले छल्ली, शिकंजी, फल आदि की रेहडी, पटरी, मॉडल टाउन सेक्टर 62 नोएडा, छिजारसी सेक्टर 63 नोएडा, गैलेक्सी प्लाजा के सामने ग्रीन जोन में खडे वाहनों को हटवाया गया, सार्वजनिक मार्गाें पर खडे वाहनों को क्रेनों की सहायता से टोईंग करने के साथ साथ दादरी हाइवे पर स्थापित ढाबों पर खडे होने वाले ट्रकों के नो-पार्किंग में खडे होने पर चालान किये गये व कमिश्ररेट के विभिन्न स्थानों पर वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने एवं दुर्घटना से बचाव हेतु पम्पलैट वितरित किये गये।*
*यातायात में नियुक्त कर्मियों द्वारा अपने-अपने डियूटी स्थल के आस-पास अतिक्रमण को हटवाया गया और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरूद्ध प्रवर्तन कार्यवाही की गयी। बिना हैलमेट लगाकर दो पहिया वाहन चलाने पर 240 ई-चालान, विपरीत दिशा में वाहन चलाने पर 73 ई-चालान, नो-पार्किंग में वाहन खडा करने पर 110 ई-चालान, रेड लाईट जम्प करने पर 63 ई-चालान, बिना सीट बेल्ट लगाये चार पहिया वाहन चलाने पर 42 ई-चालान, दोषपूर्ण नम्बर प्लेट में 20 ई-चालान, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने पर 12 ई-चालान, ध्वनि प्रदूषण करने पर 02, वायु प्रदूषण करने पर 04 ई-चालान एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 43 ई-चालान की कार्यवाही की गयी।*
*उपरोक्त के अतिरिक्त थाना ईकोटेक-3, थाना सेक्टर 142, थाना बीटा-2, थाना दनकौर व ग्राम छिजारसी पर व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों, रेहडी, पटरी, ठेला वालों तथा विभिन्न संप्रदायों के धर्मगुरूओं एवं सम्भ्रांत नागरिकों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी।*
कलियुगी माँ संग दोनों बेटियों की ऐसी करतूत जिसने पति-पत्नी 'व' बाप-बेटी के रिश्ते को कलंकित कर दिया
प्रख्यात संत बालकृष्ण दास महाराज का 14 दिवसीय स्मृति महोत्सव प्रारम्भ : शुभम शर्मा की रिपोर्ट
प्रख्यात संत बालकृष्ण दास महाराज का 14 दिवसीय स्मृति महोत्सव प्रारम्भ
वृन्दावन। सेवाकुंज क्षेत्र स्थित वेणु विनोद कुंज में ठाकुर वेणु विनोद बिहारी सेवा ट्रस्ट व वेणु विनोद पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में ब्रज के प्रख्यात संत बालकृष्ण दास महाराज "अलि" का 14 दिवसीय 27वाँ स्मृति महोत्सव विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रारम्भ हो गया है। जो कि 28 मई तक मनाया जाएगा।
ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी रमेश चंद्र सर्राफ व शिव कुमार गोयल ने बताया है कि इस महोत्सव में श्रीमज्जगद्गुरु द्वाराचार्य मलूकपीठाधीश्वर स्वामी राजेंद्रदास देवाचार्य महाराज के द्वारा 23 से 25 मई पर्यंत प्रातः 9 से 12 बजे तक "गुरु निष्ठा एवं धाम निष्ठा" विषय पर प्रवचन होंगे।
महोत्सव के मीडिया प्रभारी डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि 26 मई को प्रातः 7 से मध्यान्ह 12 बजे तक निकुंज लीला प्रविष्ट बालकृष्ण दास महाराज "अलि" की प्रतिमा का पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा।वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पूजन-अर्चन होगा।इसके बाद पद गायन एवं संकीर्तन आदि के कार्यक्रम होंगे। सायं 5 से रात्रि 8 बजे तक संत-विद्वत सम्मेलन होगा।
संत विद्याधर दास महाराज ने बताया है कि 26 मई को रात्रि 9 बजे से 27 मई को मध्यान्ह 12 बजे तक ब्रज की कई प्रख्यात संकीर्तन मंडलियों के द्वारा "महामंत्र" का अखंड हरिनाम संकीर्तन होगा। उत्सव पर्यंत प्रतिदिन सायं 5:30 बजे से 7:30 तक भक्त - श्रद्धालु परिकर द्वारा पद गायन व संकीर्तन आदि के कार्यक्रम होंगे।
28 मई को संत प्रवर बालकृष्ण दास महाराज की नंदगांव स्थित दिव्य गुफा व "अलि" मन्दिर में उनका स्मृति महोत्सव किया गया है।जिसमें महाराजश्री की प्रतिमा का पूजन-अर्चन ,संत-विद्वत संगोष्ठी एवं रासाचार्या स्वामी पुलिन बिहारी शर्मा के निर्देशन में रासलीला का मंचन होगा।
वसीम बने कार्यकारिणी सदस्य : इंतजार मलिक की रिपोर्ट
*वसीम बने कार्यकारिणी सदस्य*
हापूड। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जाखड़ ने मोहल्ला पीरबाउद्दीन निवासी वसीम मेवाती पुत्र अजीमुद्दीन मेवाती को समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया है।
इस मौके पर एकत्र सभी सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्री मेवाती को बधाई दी। उधर मनोनीत सदस्य वसीम मेवाती ने भी जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जाखड़ का आभार प्रकट किया।
TAAZA BULLETIN विशेष
श्री हनुमान जी की आरती ।
श्री हनुमान जी की आरती आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की॥ जाके बल से गिरिवर कांपे। रोग दोष जाके निकट न झांके॥ अंजनि पुत्र म...
-
यातायात पुलिस व यात्रियों की सुविधा के लिये सम्राट प्रोपर्टीज ने सड़कों पर लगाये फ्लेक्स बोर्ड हापुड़। सम्राट प्रोपटीज एन्ड बिल्डर ने यातायात...
-
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिशनेरेट का सराहनीय कार्य .. 48 घंटे में किया घटनाक्रम का खुलासा.. ...
-
त्रि दिवसीय भक्त चरित्र सत्संग भव्य महाकुंभ संपन्न गाजियाबाद -लोहिया नगर हिंदी भवन संस्कार प्रवाह चैरिटेबल ट्रस्ट पंजीकृत के तत्वाधान में ...
-
Video Link....... Video Link : h...
-
Video Link .. न दूल्हा न कोई बाराती , दो बहनों ने आपस मे ही कर ली शादी.. ...



.jpeg)





.jpeg)











