हजारीमल सोमानी इंटर कॉलेज में किया गया वाटर कूलर का शुभारम्भ
वृन्दावन । मंगलवार की दोपहर को वृंदावन के हजारीमल सोमानी नगर पालिका इंटर कॉलेज में भारत परम स्नेह सेवा संस्थान एवं लायरा नेटवर्क इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में 150 लीटर पानी की क्षमता रखने वाले वाटर कूलर का शुभारंभ किया गया। वाटर कूलर का शुभारंभ ठाकुर राधा वल्लभ मंदिर के सेवायत टिकैत अधिकारी श्री मोहित मराल गोस्वामी व अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी, प्रधानाचार्य संजय अरोड़ा के द्वारा किया गया। वही इस दौरान राधाबल्लभ मंदिर के सेवायत मोहित मराल गोस्वामी ने कहा कि कान्हा की नगरी श्री धाम वृंदावन के विद्यार्थियों के लिए हजारीमल सोमानी नगर पालिका इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को ठंडा पानी मुहैया कराने के लिए इस वाटर कूलर का शुभारंभ किया गया। वहीं उन्होंने कहा कि संस्थाओं के माध्यम से जगह-जगह शहर और गांव में संस्था के द्वारा ऐसे ही सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि यह विद्यार्थी हमारे वृंदावन का आने वाला भविष्य है और यही विद्यार्थी अनेकों गरिमामई पदों पर पहुंचकर वृंदावन के नाम को रोशन करेंगे। उन्हीं विद्यार्थियों के लिए वाटर कूलर का शुभारंभ किया गया।

