श्री नरहरि देव जू महाराज बड़े ही दयालु सन्त थे - राधा प्रसाद देव जू महाराज : शुभम शर्मा की रिपोर्ट




 

श्री नरहरि देव जू महाराज बड़े ही दयालु सन्त थे - राधा प्रसाद देव जू महाराज


वृन्दावन । श्री हरिदासिय राधा प्रसाद सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में श्री ललित कुंज गौशाला नगर स्थित आश्रम में हरिदासी परम्परा के आचार्य श्री नरहरि देव जी महाराज का 396 वा प्राकट्य महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। स्वामी श्री हरिदास पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर राधा प्रसाद देव जी महाराज की अगुवाई में श्री नरहरि देव जी महाराज का 396 भाग प्रकट उत्सव मनाया गया। जिसमें समाज गायन और साधु सेवा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। साथ ही हरिदासिय पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर आचार्य श्री राधा प्रसाद जी महाराज ने कहा कि हरिदासिय परंपरा में कई परोपकारी और विद्वान आचार्य हुए है। जिनमे से आचार्य श्री नरहरि देव जी महाराज भगवान जगन्नाथ जी का अवतार थे। श्री नरहरि देव जी महाराज बड़े ही दयालु और मानव और सन्त सेवी रसिक सन्त थे। श्री नरहरि देव जी महाराज रसलता एवं यमुना महारानी की उपासना में ही विलीन रहते थे। स्वामी श्री नरहरी देव जी महाराज के द्वारा कई ग्रंथों की रचना की गई थी। ऐसे पूज्य रसिक सन्त का प्राकट्य उत्सव प्रतिवर्ष आश्रम में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। जिसमें करीब 7 दिनों तक समाज गायन का आयोजन किया जाता है और साथ ही साधु सेवा का भी आयोजन किया जाता है। वही इस मौके पर महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज,जीतू गोला, गौरव, प्रदीप अग्रवाल, बॉबी अग्रवाल, बृजवासी खंडेलवाल, दिनेश जिंदल, प्रेम अग्रवाल, सूरज मिश्रा, गरीबदास, विष्णु अग्रवाल आदि मौजूद रहे ।


TAAZA BULLETIN विशेष

श्री हनुमान जी की आरती ।

  श्री हनुमान जी की आरती आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की॥ जाके बल से गिरिवर कांपे। रोग दोष जाके निकट न झांके॥ अंजनि पुत्र म...