संवाददाता : निशान्त शर्मा की रिपोर्ट
गाजियाबाद ।सम्पूर्ण देश मे मनाये जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में आज 75 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद गाजियाबाद स्थित कम्पोजिट विद्यालय सुदामापुरी में भारतीय जनता पार्टी निकाय प्रकोष्ठ से क्रासिंग मंडल के संयोजक कपिल शर्मा के नेतृत्व में विद्यालय के सैकड़ों बच्चों के बीच ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे विद्यालय के प्रधानाचार्य हसमत अली खान ,पार्षद नरेश कुमार जाटव की मौजूदगी में ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय के बच्चों को तिरंगा के साथ मिष्ठान वितरण आदि कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस मौके पर छात्र छात्राओं ने एक साथ मिलकर राष्ट्रगान से आरंभ कर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए । इस दौरान भाजपा 'व' अन्य पार्टियों के पदाधिकारी डॉ जुबैर , देवेंद्र पहलवान ,सागर, दीपक शर्मा, शिवम कश्यप, किरन आंगनबाड़ी, कुसुमलता, सविता सिंह, शशिबाला समेत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।











