बुद्ध पूर्णिमा पर जगह-जगह हुआ भंडारे का आयोजन ।
निशान्त शर्मा की रिपोर्ट ।
ताजा बुलेटिन / गाजियाबाद : बुद्ध पूर्णिमा का महत्व हिंदू और बौद्ध धर्म दोनों के लिए ही बहुत खास माना गया है। वैशाख पूर्णिमा के दिन ही गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था और इसी दिन इन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी और फिर 80 वर्ष की आयु में इसी तिथि पर कुशीनगर में इनका महाप्रयाण हुआ। इसलिए वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। आज इस उपलक्ष्य में गाजियाबाद स्थित सुदामापुरी में इस उत्सव को धूमधाम से मनाया गया । सुदामापुरी वासियों ने पहले तो भगवान गौतमबुद्ध की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किये तत्पश्चात सभी के लिए मंगल कामनाएं की गईं । इसके बाद सुदामापुरी वासियों ने प्रसाद के रूप में खीर बांटकर इस पर्व को हर्षोउल्लास के साथ मनाया । इस दौरान मकपाल, राजेन्द्र सिंह , समय सिंह , अनिल कुमार 'व' बुद्धराम समेत दर्जनों आयोजक मौजूद रहे ।

