बुद्ध पूर्णिमा पर जगह-जगह हुआ भंडारे का आयोजन ।



 बुद्ध पूर्णिमा पर जगह-जगह हुआ भंडारे का आयोजन ।

निशान्त शर्मा की रिपोर्ट ।

ताजा बुलेटिन / गाजियाबाद : बुद्ध पूर्णिमा का महत्‍व हिंदू और बौद्ध धर्म दोनों के लिए ही बहुत खास माना गया है। वैशाख पूर्णिमा के दिन ही गौतम बुद्ध का जन्‍म हुआ था और इसी दिन इन्‍हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी और फिर 80 वर्ष की आयु में इसी तिथि पर कुशीनगर में इनका महाप्रयाण हुआ। इसलिए वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। आज इस उपलक्ष्य में गाजियाबाद स्थित सुदामापुरी में इस उत्सव को धूमधाम से मनाया गया । सुदामापुरी वासियों ने पहले तो भगवान गौतमबुद्ध की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किये तत्पश्चात सभी के लिए मंगल कामनाएं की गईं । इसके बाद सुदामापुरी वासियों ने प्रसाद के रूप में खीर बांटकर इस पर्व को हर्षोउल्लास के साथ मनाया । इस दौरान मकपाल, राजेन्द्र सिंह , समय सिंह , अनिल कुमार 'व' बुद्धराम समेत दर्जनों आयोजक मौजूद रहे ।

अपर पुलिस आयुक्त लॉ एंड आर्डर द्वारा फायर स्टेशन सेक्टर-58 नोएडा का किया गया औचक निरीक्षण

 




Click Here {


रिपोर्ट : निशान्त शर्मा 

 

लॉ एंड आर्डर रवि शंकर छवि द्वारा फायर स्टेशन सेक्टर-58 नोएडा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा सभी फॉयर टेंडर व उपकरण को चेक किया गया एवं उपस्थित सभी फायरकर्मियों से उनके कार्य की जानकारी ली गई। इसके बाद उनके द्वारा भवन परिसर के भ्रमण के दौरान साफ-सफाई रखने, अभिलेखों का रख रखाव सही ढंग से रखने व सभी फायरकर्मियों को सर्तकता से डयूटी करने, डयूटी के प्रति कर्तव्य और दायित्व बनाकर ईमानदारी के साथ डयूटी करने के संबंध में निर्देशित किया गया।

यातायात पुलिस को आवंटित किए गए 131 आरक्षी

  


Click Here .....

निशान्त शर्मा की रिपोर्ट

जनपद की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम एवं निर्बाध रूप से संचालन किये जाने हेतु पुलिस आयुक्त, कमिष्नरेट गाजियाबाद द्वारा यातायात पुलिस की कमी को देखते हुए यातायात पुलिस को आवंटित किये गये कुल 68 मुख्य आरक्षी एवं 63 आरक्षी का साप्ताहिक यातायात कैप्सूल कोर्स पुलिस लाईन्स स्थित परमजीत हाॅल में प्रदान किया जा रहा है |

थाना बादलपुर पुलिस द्वारा 01 गांजा तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 940 ग्राम गांजा बरामद

 



    Video link


थाना बादलपुर पुलिस द्वारा 01 गांजा तस्कर अभियुक्त हारून पुत्र मौजी निवासी ग्राम सुतारी, थाना चौला, बुलन्दशहर वर्तमान पता नई बस्ती, चांद मस्जिद के पास, कस्बा दादरी, थाना दादरी को थाना क्षेत्र के बृहस्पति बाजार ग्राउन्ड छपरौला से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 940 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। 


ब्राह्मण, बनियाँ भारत छोड़ो के खिलाफ सत्यम शर्मा ने खोला मोर्चा

 


https://youtube.com/shorts/cGvOmytFd7Q?feature=share

JNU में ब्राह्मण , बनियाँ भारत छोड़ो के लगे नारे । इस दौरान जैसे ही ब्राह्मण 'व' बनियाँ समाज के लोगों को इस भड़काऊ नारे की खबर लगी तभी दोनों समाज के लोगों ने इकट्ठा होकर JNU के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे जिसके पश्चात मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों समाज के लोगों को गिरफ्तार कर लिया ।

महाराणा प्रताप मंडल अध्यक्ष गोपाल गौड़ की अध्यक्षता में चलाया गया वोटर अभियान

                                    Video Link ....

रिपोर्ट : निशान्त शर्मा


 महाराणा प्रताप मंडल अध्यक्ष गोपाल गौड़ की अध्यक्षता में चलाया गया वोटर अभियान


नोएडा :  प्रताप मंडल में मंडल अध्यक्ष गोपाल गौड़ की अध्यक्षता में वोटर अभियान को लेकर बैठक की गई जिसमें समस्त पदाधिकारियों को कैंप लगाकर नए मतदाता बनाने के लिए आदेशित किया गया। बैठक SAN पब्लिक स्कूल चौड़ा सेक्टर 22 में कई गई। कल से प्रत्येक सेक्टर एवं गाँव मे भाजपा द्वारा कैम्प लगाकर नए मतदाता बनाये जायँगे। बैठक में जिला महामंत्री डिम्पल आनंद, नरेश शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष एहसान खान, मंडल महामंत्री पवन शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मण धस्माना, प्रमोद शर्मा, अखिलेश पाल, मंडल मंत्री दीनबंधु कुमार, अनिता सिंह, सुमन चौहान, विनोद पारीक, व सुरेश दास सुशील राणा, रिचा पांडे, दीनबंधु कुमार, अनिता सिंह, आसिफ नायर, गजराज भारद्वाज, साधना शर्मा, मंजू शर्मा, नीरू शर्मा, साहिल राठी आदि मौजूद रहे।

सनातन रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सिरोही ने किया सनातन उदय मासिक पत्रिका का विमोचन


                                       वीडियो लिंक....


संवाददाता : निशान्त शर्मा की रिपोर्ट

भारत सरकार से की सनातन बोर्ड के निर्माण की मांग

सनातन रक्षा दल द्वारा बुधवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें सनातन रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सिरोही ने सनातन रक्षा दल द्वारा प्रकाशित की गई एक हिंदी मासिक पत्रिका सनातन उदय का विमोचन किया। इसके साथ ही प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सनातन रक्षा दल भारत सरकार से सनातन बोर्ड के निर्माण की मांग करता है । इसके साथ ही स्कूल व कॉलेजों में चाहे वह किसी भी बोर्ड से मान्यता प्राप्त हो सभी में योग व संस्कृत की शिक्षा अनिवार्य की जाए।  साधु-संतों को गुरुकुलों से जोड़कर उन्हें पेंशन दी जाए। इसके साथ ही हम भारत सरकार से यह मांग करते हैं कि किसानों को अपनी फसल के रेट तय करने का अधिकार व कृषि पशुपालन में आधुनिकता लाने व किसानों की आय बढ़ाने पर गंभीरता से विचार करें।
  उपेंद्र सिरोही ने आगे कहा कि सनातन रक्षा दल सरकार से यह मांग करती है कि सभी टैक्स खत्म किये जाए। बेरोजगारी दूर करने के लिए सरकार को कठोर कदम उठाने चाहिए। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के लिए सरकार को गंभीरता से सोचना चाहिए। इस अवसर पर सनातन रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सिरोही के साथ कविंद्र सिसोदिया, एडवोकेट विनोद कुमार, गोपाल सेन, अमित कुमार, हरवीर सिंह, कपिल देव आदि लोग मौजूद रहे।

TAAZA BULLETIN विशेष

श्री हनुमान जी की आरती ।

  श्री हनुमान जी की आरती आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की॥ जाके बल से गिरिवर कांपे। रोग दोष जाके निकट न झांके॥ अंजनि पुत्र म...