शुभम शर्मा की रिपोर्ट
वृंदावन। धर्म नगरी वृंदावन में शुक्रवार को बॉलीवुड की अदाकारा शिल्पा शेट्टी पहुंची।
यहां उन्होंने सुप्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन एवं पूजा अर्चना की। मंदिर के सेवायत ने उन्हें प्रसादी भेंट की। आध्यात्मिक रंग में सराबोर शिल्पा शेट्टी जब बांके बिहारी मंदिर दर्शन के लिए पहुंची तो लोगों ने उन्हें पहचान लिया और शिल्पा शेट्टी को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिल्पा शेट्टी ठाकुर बांके बिहारी को एक नजर निहारती रही। शिल्पा शेट्टी ने ठाकुर जी की पूजा अर्चना की और प्रसाद चढ़ाया। कड़ी सुरक्षा के बीच शिल्पा शेट्टी ने दर्शन किए। बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी का आध्यात्मिक प्रेम किसी से छुपा नहीं है। वह योग को भी अक्सर बढ़ावा देती नजर आती हैं। शिल्पा शेट्टी का बांके बिहारी मंदिर पहुंचना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
