विश्व मधुमेह दिवस पर SJM हॉस्पिटल द्वारा निकाली गयी जागरूकता रैली


 
                                        

                                      Video Link ....

रिपोर्ट : निशान्त शर्मा

एसजेएम अस्पताल और आईवीएफ केंद्र के सहयोग से एनओजीएस ने विश्व मधुमेह दिवस पर मुफ्त मधुमेह शिविर का आयोजन किया 'व' स्लम क्षेत्रों में जनता में जागरूकता पैदा करने के लिए लगभग 250 मुफ्त रक्त शर्करा परीक्षण किए गए इस अवसर पर एसजेएम हॉस्पिटल की ओर से नोएडा महानगर में 2 किलोमीटर तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को एसजेएम हॉस्पिटल की चेयरपर्सन डॉ० पुष्पा कौल ने इसका उदघाटन किया और हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान डॉ विनोद भट्ट द्वारा बताया गया कि पिछले कई वर्षों से मधुमेह के प्रति लोगो को मधुमेह दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन कर इस रोग से अवगत कराया जाता रहता है। वही इस मौके पर नगर में कई जगह निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए गए । जहां लोगो के मधुमेह की निशुल्क जांच कर दवा दी गयी। रैली में दर्जनों चिकित्सकों और समाजसेवियो ने बढ़चढ़कर भाग लिया ।विश्व मधुमेह दिवस के मौके पर डब्ल्यूएचओ ने स्वास्थ्यकर्मियों से आह्वान किया था कि वह डायबिटीज के पीड़ितों तक इसकी गुणवत्तापूर्ण जानकारी पहुंचाएं। इसके साथ ही डॉ० विनोद भट्ट ने कहा कि करीब 42 मिलियन लोगों को डायबिटीज है। दुनियाभर में हर साल 15 लाख मौतें सीधे डायबिटीज के कारण होती हैं। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान है कि दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र 9.6 करोड़ से ज्यादा लोगों को डायबिटीज है। जिससे सालभर में कम से कम 6 लाख मौतें होती हैं। उन्होंने डायबिटीज की गंभीरता पर जोर देते हुए कहा कि अगर इसका देर से पता चला या अनुचित तरीके से इलाज किया गया, तो हृदय, रक्त वाहिकाओं, आंखों, गुर्दों और तंत्रिकाओं को गंभीर जानलेवा क्षति पहुंच सकती है। इस दौरान डॉ० स्मृति ने बताया कि , टाइप-2 डायबिटीज के जोखिम को नियमित और पर्याप्त स्वस्थ भोजन और तंबाकू-शराब आदि के सेवन से बचकर कम किया जा सकता है। इसे दवा, रक्तचाप और स्वस्थ जीवन शैली के पालन नियंत्रित और प्रबंधित किया जा सकता है। डॉ. स्मृति ने यह भी बताया कि टाइप-1 डायबिटीज इस क्षेत्र में ढाई लाख से ज्यादा बच्चों और और किशोरों को प्रभावित करता है। इसे रोका नहीं जा सकता है, लेकिन इसे प्रबंधित किया जा सकता है। दोनों प्रकार के डायबिटीज के लिए सस्ते उपचार तक पहुंच, इंसुलिन आदि जरूरी हैं।

पंडित सत्यम शर्मा ने की चुनाव प्रभारी 'व' सहारनपुर विधायक से खास मुलाकात

 

                   

                               वीडियो लिंक ....

पंडित सत्यम शर्मा ने की माननीय विधायक श्री राजीव गुंबर जी के सहारनपुर आवास पर खास मुलाकात और उनको नगर निगम चुनाव का प्रभारी बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं और उनका आशीर्वाद प्राप्त कर आगामी चुनाव में मार्गदर्शन प्राप्त किया

वार्ड 19 से प्रबल दावेदार माने जा रहे पंडित सत्यम शर्मा


 क्या वार्ड 19 को मिलेगा एक युवा चेहरा जो कि बहुत ही कम समय में बना चुका है अपनी एक अलग पहचान । बात वार्ड नंबर 19 में सबसे युवा और सबसे चर्चित चेहरे पंडित सत्यम शर्मा की हो रही है ! क्षेत्र के लोगों की और युवाओं की इस बार यही  है पुकार कि वार्ड को मिले कुछ हटके अबकी बार ! जिसमें सबसे प्रबल दावेदार पंडित सत्यम शर्मा को माना जा रहा है अब इस विषय में क्या है युवा नेता का विचार यह तो बताएगा उनका खुद का ही प्यार ।

सभासद पद के प्रत्याशी सचिन तेवतिया ने लगाया निशुल्क मेडिकल कैंप : अपूर्वा चौधरी की रिपोर्ट


                         अपूर्वा चौधरी की रिपोर्ट


सभासद पद के प्रत्याशी सचिन तेवतिया द्वारा क्षेत्रवासियों के लिए आज लगाया जाएगा निशुल्क मेडिकल कैंप


मोदीनगर: पहला सुख निरोगी काया , शास्त्रों में स्वास्थ्य को एक विशेष और अग्रणी स्थान दिया गया है इसी उद्देश्य के साथ आज मोदीनगर नगर पालिका के वार्ड संख्या 11 तिबड़ा रोड के सभासद पद के प्रत्याशी सचिन तेवतिया के सौजन्य से क्षेत्रवासियों के लिए एक निशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिसमे सभी क्षेत्रवासी अपने स्वास्थ्य की जांच निशुल्क करा सकते हैं पिछले कई दिनों से लगातार सचिन तेवतिया द्वारा क्षेत्र में निशुल्क मेडिकल कैंप की जानकारी क्षेत्रवासियों को घर घर जाकर दे रहे हैं और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए मेडिकल कैंप में आने के लिए और अपने स्वास्थ्य की निशुल्क जांच कराने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं जिससे भारी संख्या में लोग के इस कैंप  में सम्मिलित होंगे।
बता दें कि निःशुल्क शिविर का आयोजन का स्थान सन इंडियन पब्लिक स्कूल के सामने चोधरी राजेंद्र पुत्र स्व0 चोधरी अलबेल जी के घेर में होना सुनिश्चित हुआ है।
 चुनाव की कोर कमेटी के लोगो ने पूरी ताकत इस प्रचार में झोंक दी है। सचिन तेवतिया की जागरूक छवि व शिक्षा के क्षेत्र में  उनका योगदान उन्हें लोकप्रिय बनाने में बखूभी सहायक रहा है फिलहाल नतीजा भविष्य की गर्त में है। लेकिन वार्ड के लोगो की आवाज सुने तो सचिन तेवतिया को मजबूत, कर्मठ व लोकप्रिय प्रत्याशी माना जा रहा है। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा की इस बार वार्ड की जनता किसे अपना नेता चुनेगी?

चेतन त्यागी बने प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिम प्रांत हापुड़ जिले का मिला प्रभार


 

                अपूर्वा चौधरी की रिपोर्ट


चेतन त्यागी बने प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिम प्रांत
हापुड़ जिले का मिला प्रभार


गाजियाबाद: आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष गाजियाबाद चेतन त्यागी को पश्चिम प्रांत के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका द्वारा उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह की सहमति से प्रदेश उपाध्यक्ष (पश्चिम प्रांत) मनोनीत किया गया। इसके साथ ही चेतन त्यागी को हापुड़ जिले का जिला प्रभारी भी बनाया।
चेतन त्यागी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

इंजीनियर धीरेंद्र यादव द्वारा महर्षि विश्कर्मा जयंती का धूमधाम से किया गया आयोजन ।






निशान्त शर्मा की रिपोर्ट


किसान टिम्बर कम्पनी , 1 स्वरूप पार्क जी टी रोड साहिबाबाद के प्रांगण में इंजीनियर धीरेंद्र यादव द्वारा संस्थान के कर्मचारियों और श्रमिको की उपस्थिति में " महर्षि विश्वकर्मा " जयंती का धूम धाम से आयोजन किया गया, वीरेंद्र यादव एडवोकेट ने पूजा अर्चना कर संसार के निर्माण, सृजनकर्ता का स्मरण कर लोगो से व्यक्ति, समाज,देश के सतत विकास में सम्पूर्ण शक्ति लगाने का आहवान किया । पंडीत विनोद त्रिपाठी ने मंत्रोच्चार किया। इस अवसर पर भोजन और प्रसाद वितरित किया गया। मुख्य वक्ता रामदुलार यादव शिक्षाविद कार्यक्रम में शामिल रहे ।
दुर्गा इंटरप्राइजेज जी टी रोड साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में राम अवतार ठेकेदार द्वारा आयोजित विश्वकर्मा पूजा शालीमार गार्डन में महिला उथान संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष विन्दु राय , रेणु पूरी द्वारा आयोजित विश्वकर्मा पूजा में भी भाग ले, मुख्य अतिथि राम दुलार यादव ने कहा कि महर्षि विश्वकर्मा ,विश्व के  प्रथम इंजीनियर उच्च कोटि के शिल्पकार रहे । किंवदंती है कि भगवान कृष्ण के सौजन्य से सुदामा के महल का भव्य निर्माण किया। आज यदि विश्वकर्मा जी होते तो सार्वजनिक क्षेत्र में जो इंजीनियर कार्यरत है , उनके भ्रष्टाचार पर आंसू बहा रहे होते । सड़क, पल, इमारतें बनती नही की टूटती पहले हैं। 
निर्माण चाहे एक्सप्रेसवे का हो घटिया निर्माण सामग्री लगाने के कारण क्षतिग्रस्त हो जाती हैं सड़को में गड्ढे ही गड्ढे हो जाने के कारण भयंकर दुर्घटना में लोग जान गंवा रहे हैं आज हमारे देश मे वैचारिक संकट पैदा हो गया है नैतिक मूल्य तेजी से गिर रहे हैं वैसे जैसे तेजी से धन्नासेठों की सम्पति बढ़ रही है चारो और भ्रष्टाचार का बोलबाला है हमे महर्षि विश्वकर्मा की जयंती पर संकल्प लेना चाहिए कि हम भारत के नवनिर्माण में पूरा जीवन लगाएंगे हर क्षेत्र में गुणवत्ता को विकसित कर देश मे भाईचारा सहयोग और समर्पण की भावना से कार्य करेंगे तभी हम महर्षि की जयंती मनाने के असली हकदार होंगे।
कार्यक्रम में शामिल रहें अंशु ठाकुर, अवधेश यादव, हाजी मोहम्मद सलाम,गुड्डू यादव, सुरेंद्र यादव , प्रेमचंद पटेल, सुरेश भारद्वाज, दिनेश गोयल, केदार सिंह , स्वपन मजमुदार , अमर बहादुर, हरीश ठाकुर, सुभाष यादव, हरिकृष्ण, अमरनाथ, नवल मौर्य, लल्लन सिंह, योगेश चौधरी, पार्षद वीरपाल, रजत सिंघल, मंजू सिंह, अंजली, पारश शर्मा ने भंडारे में शामिल हो महर्षि विश्वकर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की |



 

श्रीमद् भगवत कथा से पूर्व नोएडा के सेक्टर 22 से निकाली गई विशाल कलश यात्रा, देखने के लिए उमड़ा जनसैलाब ..


                  वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

                                    Video Link......



       निशान्त शर्मा की रिपोर्ट


श्रीमद् भगवत कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई कलश यात्रा,


सैकड़ों की संख्याओं में महिलाओं व पुरुषों ने की साहिभागिता,


नोएडा - आश्विन मास के पितृ पक्ष पर समस्त पित्रों के मोक्ष हेतु श्री गौरी शंकर वैदिक धर्मार्थ ट्रष्ट के सानिध्य में श्रीमद् भगवत कथा से पूर्व आज नोएडा के सेक्टर -22 से कलश यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने कलश यात्रा में बढ़ चढ़ कर साहिभागिता की वही सुरक्षा की दृष्टि से नोएडा पुलिस ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए कलश यात्रा को सफलता पूर्ण संपन्न कराया वही यह कलश यात्रा नोएडा के सेक्टर -22 से शुरू होकर धर्म पब्लिक स्कूल होते हुए ई एस आई हॉस्पिटल, एडॉब चौराहा, सेक्टर -12-22 चौड़ा मोड़ से होती हुई सेक्टर -12 स्थित कलरिया बाबा मंदिर पहुंची जहाँ कलश यात्रा का समापन हुआ वही समापन के उपरांत सभी भक्तजनों को प्रसाद वितरण किया गया। यह कलश यात्रा श्री राम बालाजी सेवा समिति व हिडन टाइम्स मीडिया ट्रष्ट के सौजन्य से निकाली गई।

आपको बता दें की पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार आश्विन मास के पितृ पक्ष में समस्त पित्रों के मोक्ष हेतु श्री गौरी शंकर धर्मार्थ ट्रष्ट के सानिध्य में - श्रीमद् भगवत कथा कलश यात्रा  भगवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन नोएडा के सेक्टर -12 स्थित कलरिया बाबा मंदिर प्रांगण में दिनांक 17 सितम्बर 2022 से 24 सितम्बर -2022 तक चलेगा व 25 सितम्बर 2022 को हवन व विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा हैं वही श्रीमद्से भगवत कथा से पूर्व आज नोएडा के सेक्टर -22 से कलश यात्रा का शुभारम्भ हुआ जिसका समापन नोएडा के सेक्टर -12 स्थित प्राचीन कलरिया बाबा मंदिर के प्रांगण में हुआ इस दौरान सैकड़ों की तादात में महिलाओं और पुरुषों ने साहिभागिता की वही समापन के बाद सभी भगवत प्रेमिओं को प्रसाद वितरण किया गया वही इस कलश यात्रा का आयोजन श्री राम बालाजी सेवा समिति (पंजी०) व हिडन टाइम्स मीडिआ ट्रष्ट (पंजी०) के सौजन्य से किया गया।

वही श्रीमद् भागवत कथा आनन्द समस्त भक्तजन कथा प्रांगण में व्यासपीठ पर विराजमान व्यास श्री श्री 108 श्री राजेंद्रा नन्द सरस्वती जी महाराज (यागिक सम्राट ) के श्री मुख से सुनने का सौभाग्य प्राप्त होगा जो 18 सितम्बर -22 से 24 सितम्बर तक चलेगी व 25 सितम्बर -2022 को हवन व विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा। वही नोएडा के समस्त भागवत प्रेमिओं से अपील हैं कि साप्ताहिक श्रीमद् भगवत में अपनी उपस्थित दर्ज कराकर भगवान श्री हरि से यश, वैभव व कीर्ति प्राप्त कर पुण्य के भागी बनें व अपने पित्रों के मोक्ष हेतु इस कथा का श्रवण अवश्य करे। और अपने पित्रों से आशीर्वाद प्राप्त करें।

 

TAAZA BULLETIN विशेष

श्री हनुमान जी की आरती ।

  श्री हनुमान जी की आरती आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की॥ जाके बल से गिरिवर कांपे। रोग दोष जाके निकट न झांके॥ अंजनि पुत्र म...